फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN Test: भारत के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश को इस गलती के लिए मिल सकती है सजा, क्या आईसीसी उठाएगा कदम?

Sat, 21 Sep 2024 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

भारत के खिलाफ चल रहे मैच की बात करें तो बांग्लादेश पूरे दिन में सिर्फ 80 ओवर ही फेंक सका। उन्होंने पहले सत्र में 23 ओवर, दूसरे में 25 और अंतिम सत्र में 32 ओवर फेंके। 

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test: Bangladesh Might Face ICC Punishment For Unacceptable Action In India Test
बांग्लादेश की टीम - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेला जा रहा टेस्ट निर्णायक स्थिति में पहुंच चुका है। दो दिन के खेल में ही दो पारियां समाप्त हो चुकी हैं। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। ऐसे में एक दो दिन में मैच का नतीजा निकल सकता है। नजमुल हुसैन शांतो की अगुआई वाली बांग्लादेश की टीम ने मुकाबले की शुरुआत तो शानदार अंदाज में की थी, लेकिन भारतीय टीम ने फिलहाल मैच पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। इसी बीच बांग्लादेश की टीम ने एक ऐसी गलती की है, जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हो सकता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या कोई कदम उठाया जाएगा?
IND vs BAN 1st Test: Bangladesh Might Face ICC Punishment For Unacceptable Action In India Test
बांग्लादेश की टीम - फोटो : Twitter
बांग्लादेश ने मैच में अपनी पकड़ खो दी है, लेकिन उससे भी बड़ी समस्या टीम को परेशान कर रही होगी क्योंकि पहले दिन आधे घंटे का विस्तार मिलने के बावजूद टीम निर्धारित ओवरों की सीमा से 10 ओवर पीछे थी। इससे टीम को आईसीसी द्वारा दंडित किया जा सकता है। इससे बांग्लादेश की परेशानी और बढ़ सकती है क्योंकि इस टीम पर पिछले महीने ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीन अंक और मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के दौरान तीन ओवर कम पाए जाने के बाद उन्हें दंडित किया गया था।
IND vs BAN 1st Test: Bangladesh Might Face ICC Punishment For Unacceptable Action In India Test
बांग्लादेश की टीम - फोटो : Twitter
भारत के खिलाफ चल रहे मैच की बात करें तो बांग्लादेश पूरे दिन में सिर्फ 80 ओवर ही फेंक सका। उन्होंने पहले सत्र में 23 ओवर, दूसरे में 25 और अंतिम सत्र में 32 ओवर फेंके। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स पर लिखा, 'बांग्लादेश ने आधे घंटे अतिरिक्त समय के बावजूद 80 से कम ओवर फेंके। यह अस्वीकार्य होना चाहिए।' आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने की शर्तों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार- 'एक टीम के पास राउंड स्टेज के दौरान हर एक पेनल्टी ओवर के लिए कुल अंकों से एक (1) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता अंक काटा जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test: Bangladesh Might Face ICC Punishment For Unacceptable Action In India Test
बांग्लादेश की टीम - फोटो : BCB
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी और रोहित एंड कंपनी को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दूसरी पारी में तीन झटके रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के रूप में लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed