फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: अब टेस्ट सीरीज की बारी, कब-कहां खेले जाएंगे मुकाबले, जानें पूरा शेड्यूल

Thu, 10 Dec 2020 07:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Dec 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
IND v AUS 2020 Test Series Schedule: Match Timings And Venue Details
- फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबा क्रिकेट कार्यक्रम अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। तीन मैच की वन-डे सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती तो टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए टी-20 श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया। अब बारी खेल के परंपरागत और सबसे लंबे प्रारूप की है, जहां दोनों ही टीमों की अग्निपरीक्षा होनी है। खासतौर पर पहले टेस्ट के बाद भारतीय टीम को अपने कप्तान विराट कोहली के बगैर ही आगे की चुनौतियों से पार पाना होगा।

IND v AUS 2020 Test Series Schedule: Match Timings And Venue Details
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

यह टेस्ट सीरीज कई मायनों में खास होने वाली है। अव्वल तो यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जानी है। 17 दिसंबर से एडीलेड में खेला जाने वाले पहला टेस्ट मैच पिंक बॉल से दूधिया रोशनी में होगा। वैसे तो दोनों टीमें पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेल हैं, लेकिन पहली बार इनका आमना-सामना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट खेलने वाली भारतीय टीम पहली बार विदेशी सरजमीं पर यह चुनौती स्वीकारेगी।

IND v AUS 2020 Test Series Schedule: Match Timings And Venue Details

सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के रूप में दुनिया का मनोरंजन करेगा। यह टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में खेला जाएगा। चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके डेविड वार्नर इस मुकाबले तर फिट होने की दुआएं कर रहे होंगे। भारत को भी नए कप्तान के साथ यह मैच खेलना होगा, क्योंकि पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली पितृत्व अवकाश में स्वदेश लौट चुके होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND v AUS 2020 Test Series Schedule: Match Timings And Venue Details
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट का कारवां फिर सिडनी पहुंच जाएगा। दो वन-डे और दो टी-20 की मेजबानी करने वाले SCG में भारत साल 2021 का पहला और सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलेगा। यह मैच 7 जनवरी से 11 जनवरी तो चौथा और आखिरी टेस्ट नई जगह यानी ब्रिसबेन के गाबा में 15 जनवरी से 19 जनवरी के बीच खेला जाएगा, इसके बाद भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरा का अंत होगा।

विज्ञापन
IND v AUS 2020 Test Series Schedule: Match Timings And Venue Details
  • 17-21 दिसंबर: एडीलेड में पहला टेस्ट (सुबह 9:30) (डे-नाइट)
  • 26-30 दिसंबर: मेलबर्न में दूसरा टेस्ट (सुबह 5:00)
  • 03-07 जनवरी: सिडनी में तीसरा टेस्ट (सुबह 5:00)
  • 15-19 जनवरी: ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट (सुबह 5:00)

सारे मैच भारतीय समयानुसार

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋधिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed