फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेमीफाइनल की तीन टीमें तय: द. अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना, भारत से भिड़ने के लिए अब ये टीमें दावेदार

Wed, 08 Nov 2023 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Nov 2023 04:30 PM IST
सार

तीनों ही टीमें अगर जीतने में कामयाब रहती हैं तो नेट रन रेट का खेल होगा। फिलहाल न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +0.398 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.036 है। अफगानिस्तान का नेट रन रेट -0.338 है।

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 Semi Final Qualification Scenarios after Australia vs Afghanistan ODI Match News in Hindi
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप 2023 में शीर्ष तीन टीमें तय हो चुकी हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत का शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करना तय माना जा रहा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जंग होगी। हालांकि, दूसरे या तीसरे स्थान पर जो भी टीम रहे, सेमीफाइनल मुकाबला इन दोनों के बीच खेला जाना तय है।
ICC World Cup 2023 Semi Final Qualification Scenarios after Australia vs Afghanistan ODI Match News in Hindi
ऐतिहासिक पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान की टीम से और पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। हालांकि, चौथी टीम अब तक तय नहीं हो सकी है। चौथे स्थान के लिए अब न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग है। तीनों ही टीमों के आठ-आठ अंक हैं। तीनों ही टीमों को आखिरी लीग मैच खेलना है। न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से, पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से और अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। तीनों ही टीमें अगर जीतने में कामयाब रहती हैं तो नेट रन रेट का खेल होगा। फिलहाल न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +0.398 है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.036 है। अफगानिस्तान का नेट रन रेट -0.338 है।
ICC World Cup 2023 Semi Final Qualification Scenarios after Australia vs Afghanistan ODI Match News in Hindi
बाबर और विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
आइए जानते हैं कि इन तीन टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

1. न्यूजीलैंड

ICC World Cup 2023 Semi Final Qualification Scenarios after Australia vs Afghanistan ODI Match News in Hindi
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड का लीग राउंड का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ है। श्रीलंकाई टीम खराब फॉर्म में है और कीवियों को इस मैच को जीतने के लिए पसंदीदा माना जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पिछले चार मैच गंवाए हैं और इसी का उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हरा देती है और पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं या ये मैच बारिश से धुल जाएं तो कीवी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और भारत से अंतिम चार में भिड़ेगी।

बाकी दोनों की तुलना में कीवियों का नेट रन रेट भी बेहतर है। अगर तीनों ही टीमें जीतती हैं तो फिर नेट रन रेट का खेल आएगा। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम क्वालिफाई करेगी। श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत भी उनकी राह आसान कर देगी, क्योंकि बाकी दोनों टीमों को फिर न्यूजीलैंड के नेट रन रेट को पीछे छोड़ने के लिए न्यूजीलैंड से भी बेहतर अंतर से जीत हासिल करनी होगी। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच नौ नवंबर को बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। हालांकि, बंगलूरू का मौसम कीवी फैंस के लिए परेशानी का सबब होगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार नौ नवंबर को वहां 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर मैच नहीं होता है तो यह कीवी फैंस के लिए बुरी खबर होगी।
विज्ञापन

2. पाकिस्तान

ICC World Cup 2023 Semi Final Qualification Scenarios after Australia vs Afghanistan ODI Match News in Hindi
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद सभी ने पाकिस्तान को विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर कर दिया था। हालांकि, एक बार फिर 'कुदरत का निजाम' उन पर मेहरबान हुआ और वह सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पसंदीदा माने जा रहे हैं। श्रीलंका अगर न्यूजीलैंड को हरा देता या ये मैच बारिश से धुल जाता है, साथ ही दक्षिण अफ्रीका अफगानिस्तान को हरा देता है या ये मैच भी बारिश से धुल जाता है और पाकिस्तान इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहता है तो बाबर आजम एंड कंपनी आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

न्यूजीलैंड के जीतने पर नेट रन रेट का खेल आएगा और पाकिस्तान को अपना नेट रन रेट कीवियों से बेहतर करना होगा। पाकिस्तान के लिए एक तरह से इक्वेशन साफ होगा क्योंकि उन्हें न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच के बाद खेलना है। ऐसे में कितने ओवर, कितने विकेट या कितने रन से उन्हें जीतना है, यह बात साफ होगी। जिस तरह की टीम पाकिस्तान है और जिस तरह के फॉर्म में इंग्लैंड की टीम है, कुदरत का निजाम एक बार फिर काम कर जाए, कह नहीं सकते। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उनका सामना भारत से कोलकाता में होगा। फैंस तो फिलहाल यही चाहते होंगे। पाकिस्तान का इंग्लैंड से मुकाबला 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed