महिला विश्व कप 2022 में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। न्यूजीलैंड में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में वेस्टइंडीज ने मेजबान न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और लीग मैच खत्म होने के बाद अंकतालिका की शुरुआती चार टीमें सेमीफाइन में पहुंच जाएंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे ज्यादा छह बार यह विश्व कप जीत चुकी है। वहीं इंग्लैंड ने चार और न्यूजीलैंड ने एक बार यह टूर्नामेंट जीता है। भारतीय टीम 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंचकर हार चुकी है। इस बार टीम इंडिया विश्व कप ट्रॉफी के साथ घर लौटना चाहेगी।
इस विश्व कप में भारत की कमान अनुभवी मिताली राज के हाथों में है। यहां हम इस टूर्नामेंट में शामिल आठों टीमों के कप्तान के बारे में बता रहे हैं।
1.भारत (मिताली राज)
2 of 9
मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज हैं। मिताली भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल हैं। 39 साल की मिताली भारत के लिए 225 वनडे मैचों में 7623 रन बना चुकी हैं। वह इस साल छठा विश्व कप खेलेंगी। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी। उनका औसत 51.85 का रहा है। वहीं उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 125 रन है। वनडे में मिताली ने सात शतक और 62 अर्धशतक भी लगाए हैं।
2. पाकिस्तान (बिस्माह मारूफ)
3 of 9
बिस्माह मारूफ
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला विश्व कप 2022 में पाकिस्तान टीम की कमान बिस्माह मारूफ के हाथों में है। पाकिस्तान के लिए 108 मैच खेलने वाली बिस्माह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। बिस्माह ने वनडे क्रिकेट में 27.97 के औसत से 2602 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन है। वहीं गेंदे के साथ वे 44 विकेट चटका चुकी हैं। उनका सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन सात रन देकर चार विकेट है।
3. ऑस्ट्रेलिया (मेग लेनिंग)
4 of 9
मेग लेनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग 2010 से महिला क्रिकेट में कमाल कर रही हैं। 91 वनडे मैचों में उन्होंने 4069 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 152 रन रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक निकले हैं। गेंद के साथ भी उन्होंने एक विकेट लिया है। 52.84 का औसत रखने वाली लेनिंग 92.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाती हैं। इस टूर्नामेंट में वे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान हैं।
4. बांग्लादेश (निगर सुल्ताना)
5 of 9
निगर सुल्ताना
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश की विकेटकीपर बल्लेबाज निगर सुल्ताना को इस विश्वकप में टीम की कप्तान बनाया गया है। हालांकि, सुल्ताना के पास ज्यादा मैच खेलने का अनुभव नहीं है। उन्होंने 23 वनडे मैचों में 22.11 के औसत से 376 रन बनाए हैं और विकेट के पीछे 17 शिकार किए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 59 रन रहा है। वनडे क्रिकेट में उनके नाम दो अर्धशतक हैं।