फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka Photos: 100वीं टेस्ट कैप मिलने के बाद विराट ने अनुष्का को लगाया गले, कोहली-कोहली से गूंजा मोहाली

Fri, 04 Mar 2022 04:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 04:21 PM IST
सार

विराट की पत्नी अनुष्का भी उनका 100वां टेस्ट देखने मैदान में पहुंचीं। मैच से पहले विराट को खास कैप दी गई। इसके बाद उन्होंने अनुष्का को गले लगाया। 

विज्ञापन
Virat Kohli Special test in photos kohli hugged Anushka after getting 100th test crowd cheered
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
विराट कोहली के 100वें टेस्ट के मौके पर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें खास टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान पर मौजूद थीं। कैप मिलने के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगाया और पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली की आवाज से गूंज उठा। अनुष्का के अलावा विराट के भाई भी यह मैच देखने पहुंचे थे। हालांकि, विराट के भाई विकास स्टेडियम से ही विराट का सम्मान देख रहे थे। वहीं अनुष्का विराट के साथ मैदान पर मौजूद थीं। 
Virat Kohli Special test in photos kohli hugged Anushka after getting 100th test crowd cheered
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
अपने 100वें टेस्ट की खास टोपी मिलने के बाद कोहली और अनुष्का ने साथ में पोज किया। अनुष्का हमेशा ही विराट के साथ रही हैं। मुश्किल विदेशी दौरों से लेकर विराट की कप्तानी जाने और कई मुश्किल समय में अनुष्का ने कोहली का साथ दिया है।   
Virat Kohli Special test in photos kohli hugged Anushka after getting 100th test crowd cheered
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
विराट कोहली को जो खास टोपी दी गई है, उसमें लिखा है "भारत के लिए 100 टेस्ट मैच पूरे करने पर विराट कोहली के लिए, भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मोहाली चार मार्च 2022।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Special test in photos kohli hugged Anushka after getting 100th test crowd cheered
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
विराट कोहली को खास टोपी देते हुए कोच द्रविड़ ने कहा "विराट जब आपने क्रिकेट खेलना शुरू किया होगा तब आपने भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने के बार में सोचा होगा। आज आप 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। आपको न सिर्फ अपने 100वें टेस्ट पर गर्व करना चाहिए बल्कि, पहले मैच से 100वें मैच तक के सफर पर भी गर्व होना चाहिए।"
विज्ञापन
Virat Kohli Special test in photos kohli hugged Anushka after getting 100th test crowd cheered
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : पीटीआई
विराट भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिलदेव, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेन्द्र सहवाग जैसे  दिग्गज यहा कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। इशांत भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं और अब तक संन्यास नहीं लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed