फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 Women World Cup: तय हुई सेमीफाइनल की चार टीमें, जानें किससे भिड़ेगा भारत

Mon, 02 Mar 2020 01:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Mar 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
ICC Womens T20 World Cup 2020 Top four Teams Who qualified for Semi Final
महिला टी-20 विश्व कप - फोटो : पीटीआई

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप अब अपने अंतिम सफर की ओर बढ़ चला है। पांच मार्च से नॉकआउट राउंड शुरू हो जाएंगे। चार टीमें सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराया था। आइए जानते हैं कि कौन सी वो चार टीमें हैं जो सेमीफाइनल खेलेंगी।

ICC Womens T20 World Cup 2020 Top four Teams Who qualified for Semi Final
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें थीं। इसमें से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने खेले चार मैच में से तीन में जीत दर्ज की है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छठी बार महिला वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

अभी सेमीफाइनल में भारतीय टीम किस देश से भिड़ेगी ये आखिरी लीग मैच खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। नियम यह है कि ग्रुप ए की नंबर एक की टीम ग्रुप बी के दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला होगा। वहीं, नंबर ग्रुप ए की नंबर दो टीम ग्रुब बी के शीर्ष पर काबिज टीम से भिड़ेगी

ICC Womens T20 World Cup 2020 Top four Teams Who qualified for Semi Final
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

ग्रुप बी में इंग्लैंड, पाकिस्तान, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। इसमें से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड ने खेले अपने चार मैच में तीन में जीत हासिल की है और एक में उसे हार झेलनी पड़ी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक तीन मैच खेला है और सभी मैच जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC Womens T20 World Cup 2020 Top four Teams Who qualified for Semi Final
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
ग्रुप ए अंकतालिका
टीम मैच जीते हारे  अंक
भारत 4 4 0 8
ऑस्ट्रेलिया 4 3 1 6
न्यूजीलैंड 4 2 2 4
श्रीलंका 4 1 3 2
 बांग्लादेश 4 0 4 0
विज्ञापन
ICC Womens T20 World Cup 2020 Top four Teams Who qualified for Semi Final
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप बी अंकतालिका
टीम  मैच जीते हारे अंक
इंग्लैंड 4 3 1 6
दक्षिण अफ्रीका 3 3 0 6
वेस्टइंडीज 3 1 2 2
पाकिस्तान 3 1 2 2
थाइलैंड 3 0 3 0

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed