भारत और इंग्लैंड के बीच समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। सीरीज पर धमाकेदार अंदाज में 4-0 से जीत दर्ज करने के बाद भारत को बड़ा फायदा हुआ है। भारत ने रैंकिंग में अपनी स्थिति और सुदृढ़ कर ली है।
सीरीज जीत से टीम इंडिया को रैंकिंग में बड़ा फायदा, इंग्लैंड को बड़ा नुकसान
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
ताजा रैंकिंग में भारत को 5 अंको का फायदा हुआ है। भारत के अब कुल 120 अंक हो गए हैं। रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से 15 अंक आगे हो गई है। इस तरह भारत ने साल 2016 का अंत दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम के रूप में किया है।
सीरीज जीत से टीम इंडिया को रैंकिंग में बड़ा फायदा, इंग्लैंड को बड़ा नुकसान
3 of 6
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
सीरीज के पांच में से चार टेस्ट हारने के कारण इंग्लैंड को चार अंकों का नुकसान हुआ है। ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड 101 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सीरीज से पहले वह दूसरे स्थान पर थी। भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड के 105 अंक थे।
सीरीज जीत से टीम इंडिया को रैंकिंग में बड़ा फायदा, इंग्लैंड को बड़ा नुकसान
रैंकिंग में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के 102 अंक हैं। लेकिन दशमलव अंकों की गणना के आधार पर दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड पांचवें, न्यूजीलैंड छठवें, श्रीलंका सातवें, वेस्टइंडीज औठवें, बांग्लादेश नौवें और जिम्बाब्वे दसवें स्थान पर मौजूद है।
सीरीज जीत से टीम इंडिया को रैंकिंग में बड़ा फायदा, इंग्लैंड को बड़ा नुकसान
5 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : getty
भारतीय टीम के फिलहाल पहले पायदान से हटने की संभावनाएं न के बराबर है। अभी रैंकिंग पर जो सीरीज असर डालने वाली हैं, वो है ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका और न्यूजीलैंड-बांग्लादेश सीरीज भी है ऐसे में कोई भी टीम भारत को चुनौती देती नहीं दिख रही है।