पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म होने के बाद आईसीसी ने मंगलवार को अपनी नई टेस्ट रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पर कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और स्टीव स्मिथ पहले तो भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। इस रैंकिंग की शीर्ष 10 में दो अन्य भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं।
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
हालांकि गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। मंगलवार को जारी रैंकिंग में बुमराह एक स्थान के नुकसान के साथ नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि रविंद्र जडेजा ऑलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।
3 of 6
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
बल्लेबाजों में कोहली 886 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा (766) और अजिंक्य रहाणे (726) भी बल्लेबाजी सूची में क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर कायम हैं। आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अभी भी शीर्ष रैंक पर कायम हैं।
4 of 6
बाबर आजम
- फोटो : social media
साउथम्पटन में ड्रॉ टेस्ट के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर वापसी की। फरवरी में करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवी रैंकिंग हासिल करने वाले बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 47 रन की बदौलत एक बार फिर यह रैंकिंग हासिल की। साउथम्पटन में अर्धशतक जड़ने वाले पाकिस्तान के आबिद अली (49) और मोहम्मद रिजवान (75) ने भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।
5 of 6
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : ट्विटर
वहीं इंग्लैंड की स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की अनुभवी तेज गेंदबाजी जोड़ी को भी फायदा हुआ है। ब्रॉड दूसरे टेस्ट में 56 रन देकर चार विकेट चटकाने के बाद एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि 60 रन देकर तीन विकेट हासिल करने वाले एंडरसन दो स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं। उधर इंग्लैंड की पारी में 28 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास दो स्थान के फायदे से आठवें पायदान पर हैं।
बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के जैक क्राउले 53 रन की पारी के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और कप्तान जो रूट ने अपना क्रमश: सातवां और नौवां बरकरार रखा है।