फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC की टेस्ट रैंकिंग में विराट शीर्ष पर कायम, लाबुशाने की लंबी छलांग, बुमराह टॉप-5 से बाहर

Mon, 16 Dec 2019 04:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Dec 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
ICC releases new test ranking after end of AUS vs NZ and SL vs Pak match virat on top
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर

हाल ही में खत्म हुए दो टेस्ट मैचों के बाद सोमवार को आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला मैच जहां ड्रा पर खत्म हुआ वहीं ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 296 रनों से हरा दिया। 

ICC releases new test ranking after end of AUS vs NZ and SL vs Pak match virat on top
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर

नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने, रोस टेलर और बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। वहीं गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क, नील वैग्नर और टिम साऊथी को फायदा हुआ है। इनके अलावा ऑलराउंडरों की रैंकिंग में मिचेल स्टार्क टॉप-5 में पहुंच गए हैं।

ICC releases new test ranking after end of AUS vs NZ and SL vs Pak match virat on top
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली 928 अंकों के साथ पहले पायदान पर बरकरार हैं, उनके बाद स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, चेतेश्वर पुजारा, मार्नस लाबुशाने टॉप-5 में बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में एक शतक और अर्धशतक लगाने वाले लाबुशाने को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वे अब पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा पाकिस्तान के बाबर आजम चार स्थान के फायदे के साथ नौंवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि टॉप-10 की लिस्ट में अभी भी भारत के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC releases new test ranking after end of AUS vs NZ and SL vs Pak match virat on top
पैट कमिंस - फोटो : social media

गेंदबाजों में पैट कमिंस 898 अंकों के साथ अभी भी शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके बाद कागिसो रबाडा, नील वैग्नर, जेसन होल्डर और मिचेल स्टार्क टॉप-5 में शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नौ विकेट लेने वाले स्टार्क को रैंकिंग में नौ स्थान का फायदा हुआ है। वहीं चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे बुमराह टॉप-5 से बाहर होकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में जोश हेजलवुड एक स्थान के फायदे के साथ सातवें और टिम साऊथी तीन स्थान के लाभ के साथ दसवीं स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
ICC releases new test ranking after end of AUS vs NZ and SL vs Pak match virat on top
Jason holder

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर, रविन्द्र जडेजा दूसरे, बेन स्टोक्स तीसरे, फिलांडर चौथे और स्टार्क एक स्थान के फायदे के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed