फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट की गैरहाजिरी में रोहित-शिखर पर दारोमदार, ब्रेट ली बोले- ये खिलाड़ी होंगे ट्रंप कार्ड

Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
सार

: 'I believe Rohit will get the best out of himself and also the team'

विज्ञापन
I believe Rohit and shikhar dhawan will perform superb in absence of virat says Brett Lee

भारत के इंग्लैंड दौरे के ठीक 4 दिन बाद एशिया कप का आगाज होगा। 13 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से फैसला हो जाएगा कि एशिया का सिकंदर कौन है। इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय टीम के संयोजन पर अपनी राय रखी है।

I believe Rohit and shikhar dhawan will perform superb in absence of virat says Brett Lee

ब्रेट ली ने रोहित शर्मा और शिखर धवन का समर्थन करते हुए कहा कि ये दोनों आगामी एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारत की योजना के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

I believe Rohit and shikhar dhawan will perform superb in absence of virat says Brett Lee

कोहली को इंग्लैंड दौरे के बाद आराम दिया गया है जबकि रोहित भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे जो 18 सितंबर से एशिया कप में अभियान शुरू करेगी। धवन को वनडे टूर्नामेंट के लिए उप कप्तान चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
I believe Rohit and shikhar dhawan will perform superb in absence of virat says Brett Lee

अधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी बयान के अनुसार ली ने कहा, 'एशिया कप में भारत के लिए दो अहम बल्लेबाज हैं शिखर धवन और रोहित शर्मा। मेरा मानना है कि रोहित अपना और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे क्योंकि उन्हें भारतीय टीम की अगुवाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।'

विज्ञापन
I believe Rohit and shikhar dhawan will perform superb in absence of virat says Brett Lee

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं तो रोहित और धवन भारतीय बल्लेबाजी के लिए दो अहम खिलाड़ी होंगे।' ली 76 टेस्ट और 221 वनडे खेल चुके हैं। उन्हें लगता है कि रोहित संयुक्त अरब अमीरात में बेहतरीन खेल दिखाएंगे क्योंकि वहां का विकेट उन्हें मदद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed