{"_id":"59bd1d974f1c1b1e688b4dc2","slug":"hundred-international-century-is-not-my-target-says-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं
Sun, 17 Sep 2017 03:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के दौरान विराट ने करियर का 30वां शतक जड़कर वनडे में शतक बनाने के मामले में रिकी पॉन्टिंग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे वनडे क्रिकेट में अब केवल सचिन तेंगुलकर ही रह गए हैं जिनके नाम वनडे में सर्वाधिक 49 शतक हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं। सचिन ने 200 टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक बनाए हैं। कुल अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में विराट के 47 शतक हो गए हैं वनडे के 30 शतकों के अतिरिक्त विराट ने टेस्ट में 17 शतक बनाए हैं।
विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के रविवार को खेले जाने वाले पहले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस में जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके दिमाग में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने का लक्ष्य है तो विराट ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि टीम की जीत ही उनका अंतिम लक्ष्य होता है। यदि वो अंत में 98 या 99 रन बनाकर पवेलियन लौटते हैं और उनकी टीम को जीत हासिल होती है तो ये उनके लिए ज्यादा खुशी देने वाली बात है।
विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट ने कहा, मैं शतक बनाने के लिए कभी नहीं खेलता, इसलिए शायद मैं ज्यादातर मौकों पर इसे हासिल कर लेता हूं। मैं शतक जड़ने पर कभी ध्यान नहीं देता। इसलिए बैटिंग के दौरान दबाव में भी नहीं होता हूं। मैं कोई उपलब्धि हासिल करने के लिए नहीं खेलता मेरे लिए सबसे ज्यादा इम्पॉर्टेंट टीम के लिए जीत हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं
4 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान ने इस पर आगे कहा, मैं पहले भी यह कह चुका हूं कि मैं 98 पर हूं या 99 पर, यदि मेरी टीम जीतती है तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। इस दौरान शतक बन जाते हैं मैं मैच के आखिर तक मैदान पर बने रहना चाहता हूं। मैं मैच के परिणाम के बारे में सोचता हूं अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में नहीं। 100 शतक बनाना कभी मेरा ध्येय नहीं रहा, अगले 8-10 साल या जितने भी दिन मैं क्रिकेट खेलूंगा मैं इस बारे में कभी कुछ नहीं सोचूंगा, क्योंकि मेरे मन में इस बात का सामान्य तौर पर ख्याल ही नहीं आता है। मैं सिर्फ ये सोचता हूं कि मैं अपनी टीम को कैसे जीत दिला सकता हूं।
विज्ञापन
विराट ने बताया अपने शतक जड़ने का फॉर्मूला, कहा-100 शतक लक्ष्य नहीं
5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
इसके बाद विराट ने कहा, मैं चाहता हूं जब भी मैदान पर उतरूं अपनी क्षमता का 120 प्रतिशत दे सकूं। ये मेरे लिए ज्यादा जरूरी है मैं इसी माइंटसेट के साथ तैयारी करता हूं। अगल ऐसा करके मैं कोई व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाता हूं को यह खुशी की बात होगी लेकिन आप रन बनाइए और टीम को जिताइये इसके अलावा आप और कुछ नहीं सोच सकते। टीम की जीत ही मेरा अंतिम लक्ष्य होता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।