राजकोट में भारत के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले इंग्लैंड के प्रारंभिक बल्लेबाज हसीब (हमीद) बदनसीब रहे। हमीद ने टेस्ट की दूसरी पारी में 82 रन बनाकर आउट हो गए और पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के इंग्लिश बल्लेबाज बनने से महज 18 रन दूर रह गए।
बदनसीब रहे हसीब, शतक से चूके लेकिन तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड
2 of 5
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
हसीब के नसीब में शतक नहीं था, लेकिन 82 रनों की पारी खेलकर 110 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 82 रन की पारी खेलने वाले हसीब ने कप्तान कुक के साथ 180 रनों की साझेदारी की।
बदनसीब रहे हसीब, शतक से चूके लेकिन तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड
हसीब अपनी इस पारी के साथ 1906 में जैक क्राफ्ट द्वारा बनाया रिकॉर्ड तोड़ डाला। हसीब टेस्ट मैच में सबसे बड़ी खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हसीब से पहले जैक क्रॉफ्ट ने 74 रन की पारी खेली थी।
बदनसीब रहे हसीब, शतक से चूके लेकिन तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड
हसीब हमीद राजकोट टेस्ट में टेस्ट मैच में ओपनिंग करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट खेलने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। हमीद ने 19 वर्ष 296 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला। हमीद ने राजकोट टेस्ट में 56.50 की औसत से 113 रन बनाए।
बदनसीब रहे हसीब, शतक से चूके लेकिन तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड
हसीब हमीद का सेलेक्शन बांग्लादेश टूर के लिए चुनी गई 17 सदस्यों की इंग्लिश टीम में नहीं हुआ था। लेकिन आतंकी हमले के खतरे के कारण कुछ प्लेयर्स ने दौरे से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद हमीद को टीम में मौका मिला।