फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड का किया पाकिस्तान जैसा हाल, लगाई छक्कों की हैट्रिक

Sun, 03 Feb 2019 11:48 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya smash hat trick of sixes in fifth ODI against new zealand
hardik pandya

अंबाती रायुडू (90), विजय शंकर (45) और अंत में हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी (22 गेंदों में 45 रन) के बूते टीम इंडिया ने पांचवें और आखिरी वन-डे मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा।

hardik pandya smash hat trick of sixes in fifth ODI against new zealand
Rayudu vijay

वेलिंग्टन में खेले जा रहे पांचवें वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाज करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि अंबाति रायुडू और विजय शंकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला।

hardik pandya smash hat trick of sixes in fifth ODI against new zealand
hardik pandya

वहीं, टीम इंडिया के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने का काम जांबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने किया। पांड्या ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक बार फिर विपक्षी टीम के हौसलों को पस्त कर दिया। पांड्या ने 47वें ओवर में स्पिन गेंदबाज टॉड एस्टल की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya smash hat trick of sixes in fifth ODI against new zealand
हार्दिक पांड्या

इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने डिफेंस किया। इसके बाद पांड्या ने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर बैक टू बैक तीन छक्के जड़ दिए। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पांड्या ने वनडे क्रिकेट में एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े हों। पांड्या ने 22 गेदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
hardik pandya smash hat trick of sixes in fifth ODI against new zealand
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN

हालांकि पांड्या एक बार पहले भी ऐसा काम कर चुके हैं। इससे पहले 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े थे। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत की पारी के 23वें ओवर में शादाब खान की तीन गेंदों पर तीन दमदार छक्के लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed