फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने कप्तान विराट कोहली को किया सबसे ज्यादा इम्प्रेस

Sun, 30 Jul 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 30 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Hardik can do for India what Stokes does for England says Kohli
विराट कोहली - फोटो : SELF

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि हार्दिक पांड्या में वो सभी गुण मौजूद हैं जो उन्हें इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के समान विश्व का टॉप ऑलराउंडर बना सकता है। श्रीलंका पर शनिवार को गॉल में संपन्न पहले टेस्ट में 304 रन की विशाल जीत दर्ज करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान विराट ने कहा, 'चाहे क्रिकेट के किसी भी प्रारूप की बात हो, मुझे हार्दिक पर पूरा भरोसा है। अगर उनका विश्वास बढ़ेगा तो आप पाएंगे कि जो संतुलन बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम में बनाया है, वो भारत के लिए हार्दिक पांड्या कर सकते हैं। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि हार्दिक टीम इंडिया के लिए वो सब क्यों नहीं कर सकते हैं।'

Hardik can do for India what Stokes does for England says Kohli
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

कोहली ने हार्दिक पांड्या की दूसरी पारी में की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की। भारतीय कप्तान ने कहा, 'पहली पारी में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने जबर्दस्त गेंदबाजी की क्योंकि तब तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद मौजूद नहीं थी और उन्होंने सही जगह गेंद का टप्पा डाला। उन्होंने अच्छे बाउंसर किए और 135 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की। इसलिए वो हमारी टीम के उम्दा ऑलराउंडर हैं।'

Hardik can do for India what Stokes does for England says Kohli
डेब्यू टेस्ट की कैप लेते हुए हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

पांड्या ने पहली पारी में अर्धशतक जमाया, जिसकी वजह से टीम इंडिया 600 रन का स्कोर बनाने में कामयाब हुई। इस बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'हम पहली पारी में 540-550 का स्कोर ही बना पाते। पांड्या ने तेजी से 50 रन बनाए, जिससे काफी समय बचा और हम विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रहे। इससे आपके पास विरोधी टीम को करीब 15 ओवर अतिरिक्त खिलाने का मौका मिला, जिससे आपको विकेट निकालने में मदद मिले। पांड्या की फील्डिंग भी जबर्दस्त रही, जो उनकी एक और खूबी को बयां करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik can do for India what Stokes does for England says Kohli
टीम इंडिया - फोटो : twitter

विराट सेना ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के गाले में खेले गए पहले टेस्ट में 305 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने तीसरे दिन अपनी पारी तीन विकेट पर 240 रन पर घोषित कर दी। इसके बाद चौथी पारी में जीत के लिए 550 रन का लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 245 रन बना सकी। रंगना हीरथ और असेला गुणारत्ने चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आ सके और मैच टीम इंडिया के नाम हो गया। 

विज्ञापन
Hardik can do for India what Stokes does for England says Kohli
कोहली - फोटो : twitter

भारत की ओर से दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा शमी और यादव ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। श्रीलंका की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज करुणारत्ने रहे। उन्होंने 97 की पारी खेली। इसके बाद निरोशन डिकवेला ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बना सके। दिलरुवान परेरा 20* रन बनाकर नाबाद रहे। अब टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 3 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed