फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रीम स्मिथ ने कहा, टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी हैं सबसे खास, अपने दम पर बदल देते हैं मैच का रुख

Mon, 18 Dec 2017 06:04 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Graeme Smith says Top three batsmen are winning a lot of games for India
ग्रीम स्मिथ - फोटो : CricketCountry.com

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि टीम इंडिया के ये तीन बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए बहुत सारे मैच जिताए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास बहुत अुभव है और वो सिर्फ दिमागी तौर पर ही नहीं बल्कि टेक्निकली भी बेहत अच्छा खेलते हैं।

Graeme Smith says Top three batsmen are winning a lot of games for India
विराट, रोहित और शिखर - फोटो : midday

'आईबी टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा है कि टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज काफी बेहतरीन हैं। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी पहले की अपेक्षा अपने खेल में काफी विकास कर चुके हैं और इस समय वो अपने बल्ले से खूब रन बटोर रहे हैं।

Graeme Smith says Top three batsmen are winning a lot of games for India
ग्रीम स्मिथ - फोटो : SACricketmag.com

36 वर्षीय पूर्व कप्तान स्मिथ ने कहा, 'टीम इंडिया के इन तीन खिलाड़ियों ने बहुत सारे मैच जिताएं हैं। ये तीनों खेल के मुताबिक रन बनाने में माहिर हैं। इन तीनो का स्ट्राइक रेट 90 और उससे भी ऊपर का है। पहले टूर की अपेक्षा इन सबने अपने आप को काफी विकसित किया है। साल 2013 में हुए पिछले टूर में विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वह अभी भी बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह काफी आगे तक जाना चाहते हैं। वहीं, रोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी पिछले समय दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जबकि धवन ने अपने आप को बहुत ज्यादा विकसित किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Graeme Smith says Top three batsmen are winning a lot of games for India
शिखर रोहित - फोटो : SELF

उन्होंने कहा टीम इंडिया में फिलहाल सभी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। सारे खिलाड़ी अपने आप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ये खिलाड़ी न केवल शारिरीक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर बहुत मजबूत हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया क्रिकेट के टेस्ट और वन-डे दोनों फॉर्मेटों में टॉप-3 पर है। बता दें कि टेस्ट में टीम इंडिया नंबर-1 और वन-डे में दूसरे स्थान पर काबिज है।

विज्ञापन
Graeme Smith says Top three batsmen are winning a lot of games for India
टीम इंडिया - फोटो : SELF

बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2-1 से हारकर सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही है। टीम इंडिया अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। वहां टीम इंडिया को आगामी 5 जनवरी से 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 खेलनी है। 
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed