फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेन स्टोक्स की तारीफ में गंभीर ने पढ़े कसीदे, कहा- विश्व क्रिकेट में उनके करीब कोई नहीं

Mon, 27 Jul 2020 07:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 27 Jul 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says No cricketer in world is even close to Ben Stokes 
बेन स्टोक्स, गौतम गंभीर - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि विश्व क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स के करीब नहीं है। इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 176 रन की शानदार पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।


 

Gautam Gambhir says No cricketer in world is even close to Ben Stokes 
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने इस टेस्ट श्रृंखला के शुरुआती दो मैचों में 313 रन बनाने के साथ नौ विकेट भी लिए हैं। गंभीर ने कहा, 'आप इस समय किसी भारतीय क्रिकेटर से बेन स्टोक्स की तुलना नहीं कर सकते हैं। बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि बेन स्टोक्स शानदार लय में हैं।'

Gautam Gambhir says No cricketer in world is even close to Ben Stokes 
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

गंभीर से स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'उन्होंने टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में जैसा प्रदर्शन किया है वैसा भारत तो छोड़िये, इस समय विश्व क्रिकेट में उनके करीब कोई भी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says No cricketer in world is even close to Ben Stokes 
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस 38 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें कोई भी कप्तान अपनी टीम में रखना चाहेगा। भारत के लिए 58 टेस्ट खेलने वाले गंभीर ने कहा, 'वह मैच में प्रभाव छोड़ने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी जरूरत हर टीम को होती है। किसी भी कप्तान का सपना होगा कि उसकी टीम में स्टोक्स की तरह का खिलाड़ी हो। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सब कुछ शानदार है।'

विज्ञापन
Gautam Gambhir says No cricketer in world is even close to Ben Stokes 
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

नियमित कप्तान जो रूट की गैरमौजूदगी में स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। स्टोक्स के नेतृत्व गुणों के बारे में बात करते हुए गंभीर ने कहा, 'वह अपनी क्षमता के हिसाब से एक कप्तान ही है। आपको कप्तान होने के लिए कप्तान कहलाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने प्रदर्शन से नेतृत्व करने वाला बन सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed