फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर का बड़ा आरोप, कहा- टीम प्रबंधन ने इन दो खिलाड़ियों के साथ की नाइंसाफी

Fri, 25 Dec 2020 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Dec 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Indian team management has been unfair to both Wriddhiman Saha and Rishabh Pant
गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शुक्रवार को भारतीय टीम प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने इन दो खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी की है।


 

Gautam Gambhir says Indian team management has been unfair to both Wriddhiman Saha and Rishabh Pant
ऋषभ पंत और ऋधिमान साहा - फोटो : ट्विटर

गंभीर ने कहा कि ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच रोटेशन का फैसला दोनों विकेटकीपरों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि साहा ने सीरीज में बस एक टेस्ट खेला और उसे बाहर कर दिया गया।'
 

Gautam Gambhir says Indian team management has been unfair to both Wriddhiman Saha and Rishabh Pant
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे साहा को मेलबर्न में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। इससे नाराज गंभीर ने सवाल किया है कि क्या अगर पंत अगले दो मैचों में नाकाम रहते हैं तो क्या उनके साथ भी यही सलूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says Indian team management has been unfair to both Wriddhiman Saha and Rishabh Pant
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गंभीर ने एक यूट्यूब चैनल से बातचित में कहा, 'अगर पंत दूसरे और तीसरे टेस्ट में अच्छा नहीं खेल सका तो क्या करेंगे। क्या फिर साहा को टीम में रखा जाएगा।' उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कथनी से नहीं बल्कि करनी से सुरक्षित महसूस करते हैं, जो मौजूदा टीम प्रबंधन नहीं कर सका है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir says Indian team management has been unfair to both Wriddhiman Saha and Rishabh Pant
गौतम गंभीर

उन्होंने आगे कहा, यही वजह है कि टीम अस्थिर लग रही है क्योंकि किसी में भी सुरक्षा का भाव नहीं है। पेशेवर खेल में सुरक्षा का भाव काफी जरूरी है। देश के लिए खेलने वाला हर खिलाड़ी प्रतिभाशाली होता है।' गंभीर ने कहा, 'उन्हें सुरक्षा और आश्वासन की जरूरत होती है कि वक्त पड़ने पर प्रबंधन उनका साथ देगा।' उन्होंने कहा कि भारत के अलावा कोई भी विकेटकीपरों को रोटेट नहीं करता ।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed