ओपनर गौतम गंभीर (कप्तान), लेग स्पिनर अमित मिश्रा और भारत को हाल ही में अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट विश्व कप जितवाने वाले मनजोत कालरा इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स की 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11 वें सीजन में नुमाइंदगी करेंगे। दिल्ली अब तक के आईपीएल के पिछले दस संस्करणों में खिताब जीतना तो दूर फाइनल तक में स्थान नहीं बना सकी है। दिल्ली डेयरडेविल्स का आईपीएल में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में तीसरे स्थान पर रहना है।
IPL: हो गया खुलासा, पैसे नहीं बल्कि इस खास वजह से दिल्ली डेयरडेविल्स में लौटे हैं गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स 2018 में अपने अभियान की शुरुआत नए कार्यक्रम के मुताबिक 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसी के घर मोहाली में करेगी। पहले दिल्ली को अपना पहला मैच अपने घर में फिरोजशाह कोटला मैदान पर पंजाब के खिलाफ खेलना था। संजय भारद्वाज ने मंगलवार को ‘अमर उजाला’ से कहा, ‘गौतम गंभीर आईपीएल में अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार -2012 और 2014 में खिताब जिताकर अपनी नेतृत्व क्षमता दिखा चुके हैं।
गंभीर आईपीएल में शुरू के तीन संस्करणों में दिल्ली के लिए खेले और इसके बाद 2011 में केकेआर से जुड़ने के बाद 2017 तक उसके साथ रहे। गंभीर ने बल्ले से अनुकरणीय खेल दिखा कर केकेआर को दो बार चैंपियन बनाया। गंभीर आज भी दिल से दिल्ली क्रिकेट से जुड़े हैं क्योंकि उन्होंने क्रिकेट यहीं सीखी और यही उसे तराशा। अब वह दिल्ली का यह कर्ज उतारना चाहते हैं। गंभीर पैसे के लिए नहीं बल्कि दिल्ली डेयरडेविल्स की आइपीएल खिताब जितवाने की हसरत को पूरा कराने के लिए टीम वापस लौटे हैं।
गंभीर को पैसा तो केकेआर में बहुत मिला है, लेकिन वह चाहते हैं उनकी विदाई भी उसी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ उसी शानदार ढंग से हो जिसके साथ उन्होंने आईपीएल में आगाज भी किया था। दिल्ली के 2018 में आईपीएल में सफर और उसकी खिताब जीतने की हसरत को हकीकत में तब्दील कराने गंभीर और लेग स्पिनर अमित मिश्रा का आईपीएल के लंबे अनुभव का रोल खासा अहम रहने वाला है। पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका नवोदित मनजोत कालरा के लिए खुद की फ्रेंचाइजी टीम और आगे भारत के लिए दावेदारी पेश करने का मौका होगा।’
वह कहते हैं, ‘मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं और खुद पर फख्र महसूस करता हूं कि मुझसे बचपन में क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले मेरे तीन शागिर्द इस बार 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे। गंभीर ने केकेआर के लिए बतौर कप्तान और ओपनर तथा बतौर लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल के इतिहास के दूसरे और भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी। मनजोत कालरा ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिला चैंपियन बना अपनी चमक दिखाई। अपने अनुभव के साथ आईपीएल 11 में गंभीर और अमित मिश्रा दमदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकते हैं। मेरा मानना है जब तक गंभीर और अमित मिश्रा खेल रहे हैं तब ये दोनों टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।’