इंग्लैंड के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज केविन पीटरसन ने हाल में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंटों से संन्यास ले लिया। उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहते हुए सोशल मीड़ि पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट भी शेयर किया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पीटरसन ने अपने साथ और खिलाफ खेले 5 अच्छे गेंदबाजों के बारे में खुलासा किया है, जिनकी गेंदबाजी उनको बेहद पसंद थी। आइये जानते वो गेंदबाज कौन हैंः-
गौरतलब है कि 37 साल के पीटरसन ने संन्यास के दौरान उन्होंने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'कई लोग पूछ रहे हैं अब मैं आगे क्या करूंगा? मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं इसी लगन और कठिन परिश्रम के साथ गैंडों को बचाने और उनके संरक्षण में मदद करूंगा।'
बता दें कि पीटरसन ने पाकिस्तान सुपर लीग-3 के शुरू होने से पहले ही अपने संन्यास के संकेत दे दिए थे। पीटरसन पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते नजर आए थे। स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाने वाले पीटरसन को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वार्न की गेंदबाजी बेहद पसंद थी। उनके मुताबिक वह सबसे बेहतरीन गेंदबाज थे। खेल के दिग्गजों में शुमार वार्न ने अपने रिस्ट स्पिन का जबर्दस्त इस्तेमाल करते थए। बता दें कि वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सर्वाधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी है।
पीटरसन के मुताबिक दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अच्छे लगते थे। उनका कहना है कि मुरलीधरन की गेंदबाजी से सिर्फ हमको ही नहीं हरेक बल्लेबाजों को कठीनाई का सामना करना पड़ता था। तीसरे नंबर पर पीटरसन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का जिक्र किया। वही आसिफ जिसको स्पॉट फिक्सिंग के मामले में उन पर बैन लगाया था। पीटरसन ने कहा कि उनकी तेज और स्विंग गेंदबाजी ने काफी बल्लेबाज हैरान हो जाते थे।
पीटरसन ने चौथे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम लिया। उनके मुताबिक एंडरसन वाकई इस पीढ़ी के सबसे अच्छे गेंदबाज हैं। उनके साथ पीटरसन ने बहुत सारे मैच खेले हैं, जबकि पांचवे नंबर पर पीटरसन के चहेते टीम इंडिया के ककेज गेंदबाज जाहिर खान हैं। इसके बाद छठे और सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली और ग्लेन मैग्रा का नाम आता है।