फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के मुरीद हुए भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले अफरीदी

Thu, 19 Sep 2019 05:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 19 Sep 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistan Captain Shahid Afridi praises Virat Kohli calls him great player
शाहिद अफरीदी - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने शानदार खेल से सभी को अपना मुरीद बना लिया। भारत के खिलाफ आए दिन विवादित बयान देने वाले पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी विराट कोहली के आगे नतमस्तक हो गए हैं। कोहली ने मोहाली के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

Former Pakistan Captain Shahid Afridi praises Virat Kohli calls him great player
विराट कोहली - फोटो : social Media

शाहिद अफरीदी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। अफरीदी ने कोहली को तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक बल्लेबाजी औसत रखने पर बधाई दी है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 72 रन की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े। कोहली की पारी की मदद से भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

Former Pakistan Captain Shahid Afridi praises Virat Kohli calls him great player
शाहिद अफरीदी

कोहली इस पारी के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उनके नाम 71 मैचों में 2441 रन हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट में 50 पार औसत रखने के लिए बधाई दी है। अफरीदी ने ट्वी्ट कर लिखा, मुबारक हो विराट कोहली। आप एक शानदार खिलाड़ी हैं। मेरी कामना है कि आप लगातार कामयाबी हासिल करते रहें। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का यूं ही लगातार मनोरंजन करते रहें।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Pakistan Captain Shahid Afridi praises Virat Kohli calls him great player
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने अपने ही टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने टी-20 में अब तक 21 अर्धशतक लगाए हैं। अफरीदी विराट की पहले भी कई मौकेपर तारीफ करते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed