फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट के विवाद के कारण कोच पद छोड़ने वाले कुंबले का अफ्रीकी दौरे को लेकर बड़ा बयान

Sun, 17 Dec 2017 03:16 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
 former india coach Anil Kumble said India will create history in South Africa
अनिल कुंबले और विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली के विवाद के कारण कोच पद छोड़ने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कोच अनिल कुंबले ने आगामी पांच जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाले सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

 former india coach Anil Kumble said India will create history in South Africa
अनिल कुंबले - फोटो : SELF

47 वर्षीय कुंबले ने कहा है कि वो टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर इतिहास रचने जा रही है। मैं टीम इंडिया के प्रदर्शन से पूरी तरह आश्वस्त हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया वहां इतिहास रच सकती है।' यह बात उन्होंने बेंगलुरु के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

 former india coach Anil Kumble said India will create history in South Africa
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : Twitter

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच कुंबले ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि कि कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व टीम इंडिया निश्चित तौर पर दक्षिण अफ्रीका में अच्छा करगी। विराट कोहली शुरुआत से ही अच्छा करते आ रहे हैं और वहां भी अच्छा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 former india coach Anil Kumble said India will create history in South Africa
अनिल कुंबले - फोटो : twitter

कुंबले ने इस दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली और टीम के बाकी सदस्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत इतिहास रच सकता है। टीम उससे भी आगे जा सकती है। मैं टीम को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं। मालूम हो कि हाल ही में कुंबले को 'कोच ऑफ द इयर' का खिताब मिला है।
 

विज्ञापन
 former india coach Anil Kumble said India will create history in South Africa
अनिल कुुंबले - फोटो : The indian express

क्रिकेट टीम में कोच की भूमिका के बारे में बात करते हुए  पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि क्रिकेट में कोच को बोलने से ज्यादा बहुत कुछ करने की आवश्यकता होती है। मगर फिर भी टीम ने पिछले एक साल से अच्छा प्रदर्शन किया और वे अपने जीतने का सिलसिला जारी रखा है।' बता दें कि आगामी 5 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 मैच खेलेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed