फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो पांच कारण जो ऋषभ पंत को बनाते हैं विश्व कप टीम का प्रबल दावेदार

Fri, 15 Feb 2019 08:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Feb 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
five reasons why Rishab Pant should be in Indias icc cricket world cup squad
ऋषभ पंत

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि मैच विनर, बैकअप सलामी बल्लेबाज और रोहित शर्मा की तरह छक्के मारने में सक्षम होने के कारण ऋषभ पंत भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने के हकदार हैं। 



सोनेट क्लब के साथ जुड़ने के बाद से दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पंत की प्रगति पर नजर रखने वाले नेहरा ने इस युवा खिलाड़ी को वर्ल्ड कप की अंतिम एकादश में शामिल करने के 5 कारण बताए।

five reasons why Rishab Pant should be in Indias icc cricket world cup squad
आशीष नेहरा

नेहरा ने गुरुवार को कहा, 'एक टीम में हमेशा योगदान देने वाले खिलाड़ी होते हैं लेकिन वर्ल्ड कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में आपको एक्स फेक्टर वाले खिलाड़ियों की जरूरत होती है। ऋषभ पंत सिर्फ योगदान देने वाला खिलाड़ी नहीं है बल्कि वह मैच विजेता है जिसे विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना चाहिए।'

five reasons why Rishab Pant should be in Indias icc cricket world cup squad
आशीष नेहरा

वर्ल्ड कप 2011 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे नेहरा का मानना है कि पंत को चुनने के 3 से 4 विशिष्ट कारण है। उन्होंने कहा, 'अगर आप भारत के बल्लेबाजी क्रम को देखें तो शिखर (धवन) के अलावा शीर्ष 7 में बाएं हाथ का कोई और बल्लेबाज नहीं है। दाएं और बाएं हाथ के संयोजन के साथ आपको विविधता की जरूरत होती है जहां ऋषभ फिट बैठते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
five reasons why Rishab Pant should be in Indias icc cricket world cup squad
pant

21 साल के पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली-पहली टेस्ट सीरीज में शतक जड़ चुके हैं। साउथ अफ्रीका में 2003 में वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने वाले नेहरा ने कहा, 'दूसरी बात, ऋषभ पहले से 7वें नंबर तक किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और विराट (कोहली) भी और टीम प्रबंधन उसका इस्तेमाल लचीलेपन के लिए कर सकते हैं।' नेहरा ने जो तीसरा कारण बताया वह यह है कि पंत शुरुआत से ही आसानी से छक्के मारने में सक्षम हैं। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि निडर रवैया दबाव के हालात में फायदेमंद साबित होता है। 

विज्ञापन
five reasons why Rishab Pant should be in Indias icc cricket world cup squad
आशीष नेहरा

उन्होंने कहा, 'अगर बिना किसी मशक्कत के छक्के मारने का सवाल है तो ऋषभ बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता के कारण सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे है। भारत को विश्व कप में इसकी जरूरत पड़ेगी।' नेहरा का साथ ही मानना है कि पंत ने अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता दिखाई है। उन्होंने कहा, 'बिना किसी को अपमानित किए, इस टीम में तीन स्पष्ट मैच विजेता हैं और वे विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हैं। मेरी नजर में चौथा मैच विनर ऋषभ पंत होने वाला है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed