फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: श्रीलंका की शर्मनाक हार, इन 'पांच शेरों' ने टीम इंडिया को दिलाई सीरीज में जीत

Sat, 11 Jan 2020 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Jan 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
Five heroes of team india to win t20i series over sri lanka at pune
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने आखिरी टी-20 में श्रीलंका को 78 रन से हराकर नए साल की शानदार शुरुआत की है। इसके साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की। टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.5 ओवर में 123 पर ऑलआउट हो गई। आइए जानते हैं भारत की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?


 

Five heroes of team india to win t20i series over sri lanka at pune
शिखर धवन - फोटो : social media

शिखर धवनः

टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को धवन और राहुल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। पिछले मैच में 32 रन बनाने वाले धवन ने आज 36 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले विकेट के लिए धवन और राहुल के बीच 97 रन की साझेदारी हुई।

 

Five heroes of team india to win t20i series over sri lanka at pune
kl rahul

केएल राहुलः

पिछले मैच में अर्धशतक से चूकने वाले केएल राहुल ने 36 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 12.3 ओवर में संकदन ने उन्हें स्टंप आउट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five heroes of team india to win t20i series over sri lanka at pune
Manish Pandey - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष पांडेः

शिवन दूबे की जगह टीम में शामिल होने वाले मनीष पांडे ने आखिरी टी-20 में नाबाद 31 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया। एक रनआउट और मैथ्यूज (31) का शानदार कैच लपका। 
 

विज्ञापन
Five heroes of team india to win t20i series over sri lanka at pune
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

नवदीप सैनीः

इस युवा गेंदबाज की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मैन ऑफ द सीरीज रहे सैनी ने तीसरे टी-20 में 3.5 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बता दें कि दूसरे टी-20 में सैनी ने 18 रन देकर दो विकेट झटके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed