फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: इन पांच खिलाड़ियों ने किया न्यूजीलैंड का 5-0 से सफाया, बने जीत के हीरो

Sun, 02 Feb 2020 05:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 02 Feb 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to win series over new zealand by 5-0 at Mount Maunganui
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं 5-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है। माउंट मॉनगनुई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।


 


इस मैच में विराट की जगह टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट के खोकर 156 रन ही बना सकी और मैच के साथ-साथ सीरीज भी हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं भारत की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे? 

five heroes of team india to win series over new zealand by 5-0 at Mount Maunganui
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

केएल राहुल
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मैच में 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। इसके अलावा उन्हें पांच मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने के चलते राहुल आखिरी टी-20 में वह टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे। 
 
 

five heroes of team india to win series over new zealand by 5-0 at Mount Maunganui
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा ने इस मैच में 41 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन की अर्धशकीय पारी खेली। इसके साथ उन्होंने नाम खास रिकॉर्ड भी दर्ज किए। मगर भारतीय पारी के दौरान पैरों में कुछ खिंचाव के चलते रोहित रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to win series over new zealand by 5-0 at Mount Maunganui
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

श्रेयस अय्यर
नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने 31 गेंदों में एच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए और टीम इंडिया के स्कोर 163 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। 

विज्ञापन
five heroes of team india to win series over new zealand by 5-0 at Mount Maunganui
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 12 देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनमी 3.00 का रही। शानदार गेंदबाजी के लिए बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed