फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: इन '5 शेरों' के दम पर भारत ने जीती सीरीज, ऐसे किया बंगलूरू में कंगारुओं का शिकार    

Mon, 20 Jan 2020 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to win ODI series over australia at Bengaluru
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने रविवार को निर्णायक वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 287 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए जानते हैं भारत की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?


 
 

five heroes of team india to win ODI series over australia at Bengaluru
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने इस मैच में 128 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके वन-डे करियर का 29वां शतक था। मैच में शानदार पारी के लिए रोहित को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
 

five heroes of team india to win ODI series over australia at Bengaluru
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली
केएल राहुल (19) के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 'हिटमैन' रोहित का खूब साथ दिया। विराट इस मैच में अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 91 गेंदों में आठ चौके की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। तीन मैचों की वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान कोहली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to win ODI series over australia at Bengaluru
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर - फोटो : file photo

श्रेयस अय्यर
नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। अय्यर ने 35 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। अय्यर ने कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। 

विज्ञापन
five heroes of team india to win ODI series over australia at Bengaluru
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहम्मद शमी
इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगे कंगारू बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए शमी ने 10 ओवर्स में 63 रन देकर चार विकेट चटकाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed