फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार आज चार विकेटकीपर के साथ खेल रही है टीम इंडिया

Tue, 02 Jul 2019 02:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 02 Jul 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
First time in history four indian wicketkeeper is playing in world cup match
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

12वां क्रिकेट विश्व कप का 40वां मुकाबला खेला जा रहा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में भारत और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। सेमीफाइनल के नजरिए से दोनों टीमों के लिए ये अहम मुकाबला है। 



बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं जिसके बाद एक वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान बन गया है। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ आज टीम ने दिनेश कार्तिक को मौका दिया है जिसके बाद टीम में चार विकेटकीपर हो गए हैं। 
 

First time in history four indian wicketkeeper is playing in world cup match
एम एस धोनी - फोटो : social Media

टीम में फिलहाल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के जिम्मे है जो टीम का अभिन्न हिस्सा हैं और वे शुरू से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। 

First time in history four indian wicketkeeper is playing in world cup match
KL Rahul - फोटो : social Media

IPL में पंजाब और बैंगलोर की तरफ से विकेटकीपिंग कर चुके केएल राहुल टीम की प्लेइंग xi का अहम हिस्सा बने हुए हैं। वे शिखर धवन की गैरमौजूदगी में टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
First time in history four indian wicketkeeper is playing in world cup match
रिषभ पंत (फाइल फोटो)

वर्ल्ड कप से पहले चयन नहीं होने वाले ऋषभ पंत को धवन के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तहत इंग्लैंड बुलाया गया। उसके बाद विजय शंकर के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नंबर 4 पर मौका मिला। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्हें प्लेइंग xi में जगह दी गई है।

ऋषभ पंत एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्हें भारतीय टीम में भविष्य के विकेटकीपर के तौर पर देखा जा रहा है। वे IPL में दिल्ली और टीम इंडिया की तरफ से वन-डे और टेस्ट में विकेटकीपिंग कर चुके हैं। 

विज्ञापन
First time in history four indian wicketkeeper is playing in world cup match
दिनेश कार्तिक

बांग्लादेश के खिलाफ टीम में केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है। दिनेश कार्तिक एक अनुभवी विकेटकीपर हैं और अच्छी बल्लेबाजी भी करने के लिए जाने जाते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed