{"_id":"5b6ad94d4f1c1ba23e8b5d12","slug":"england-cricket-team-last-five-encounters-at-lords-before-2nd-test-agaisnt-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स टेस्ट में अंग्रजों को हराना नहीं है कठिन, पिछले 5 मुकाबलों के परिणाम हैं गवाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉर्ड्स टेस्ट में अंग्रजों को हराना नहीं है कठिन, पिछले 5 मुकाबलों के परिणाम हैं गवाह
Wed, 08 Aug 2018 05:24 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एजबेस्टन टेस्ट के बाद अब मेजबान इंग्लैंड का सामना टीम इंडिया से लॉर्ड्स टेस्ट में होगा। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इंग्लैंड का पलड़ा ज्यादा भारी बताया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां अब तक खेले गए कुल 17 में से सिर्फ दो टेस्ट ही टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं 11 टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं, जबकि चार मैच ड्रॉ हुए हैं।
हालांकि पिछले पांच मुकाबलों पर नजर डालें तो इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर दूसरी टीमों ने हराया भी है। ऐसे में पुराने आंकडों को देखकर टीम इंडिया इंडिया को निराश होने की बजाए खुद को एक मजबूत टीम के रूप में अंग्रेजों के खिलाफ उतारने की जरूरत है।
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 2018 (9 विकेट से जीता पाकिस्तान)
2 of 6
पाकिस्तान टीम
इसी साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को उसी के मैदान पर 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली (50), असद शफीक (59), बाबर आजम (68) और शादाब खान (52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान के हाथों इंग्लैंड को 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज 2017 (9 विकेट से जीता इंग्लैंड)
3 of 6
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश
साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को बड़ी आसानी से 9 विकेट से रौंदा था। मैच की पहली में बेन स्टोक्स ने छह विकेट जबकि एंडरसन ने सात विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम द. अफ्रीका (211 रन से जीता इंग्लैंड)
4 of 6
england cricket team
साल 2017 में द. अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में कप्तान जो रूट (190) की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 211 रन से जीत दर्ज की थी। मैच में बेन स्टोक्स (56) और मोइन अली (87) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यह मैच आसानी से जीत लिया था।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 2016 (75 रन से जीता पाकिस्तान)
5 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इंग्लैंड में एशियाई टीमों का रिकॉर्ड बहुत ज्यादा खराब भी नहीं रहा है। दो साल पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर 75 रन से धूल चटाई थी। इस मैच में लेग स्पिनिर यासीर शाह (6/72 और 4/69 ) ने इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेषठ प्रदर्शन किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।