साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड 3-1 से मौजूदा सरीजी अपने नाम कर ली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच पांचवां टेस्ट मैच 7 सितंबर से खेला जाएगा, जो महज औपचारिकता भर होगी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई।
वहीं, दूसरी पारी में मेजबान इंग्लैंड ने 271 रन बनाई और जीत के लिए टीम इंडिया को 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई। आइए जानते हैं कैसे हारी टीम इंडियाः
मेजबान इंग्लैंड ने शनिवार को अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी और दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन था। इसके साथ ही तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया।
रविवार को चौथे दिन का खेल खेलने उतरी मेजबान इंग्लैंड तीसरे दिन के स्कोर 11 रन ही जोड़ पाई, क्योंकि दिन के शुरुआत में ही मोहम्मद शमी ने स्टुअर्ट ब्रॉड को चलता किया।
वहीं, इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम करन ने दूसरी पारी में 46 रन की शानदार पारी खेलकर रन आउट हो गए। ये 46 रन टीम इंडिया को मंहगा पड़ गया। इन्हें सस्ते में निपटाना था।
इस मुकाबले को जीतने के लिए इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई।