फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS 1st ODI: ट्रेविस हेड की आंधी में उड़ा इंग्लैंड, ब्रूक की टीम नहीं बचा सकी 315 रन, लाबुशेन भी चमके

Fri, 20 Sep 2024 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Sep 2024 11:46 AM IST
सार

ENG vs AUS 1st ODI Records: लाबुशेन किसी एक वनडे मैच में 50+ रन बनाने, तीन से ज्यादा विकेट लेने और चार से ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान डकेट, ब्रूक, बेथेल और आर्चर के कैच लिए।

विज्ञापन
ENG vs AUS 1st ODI 2024 Highlights Records England vs Australia Match Key Highlights Will Jacks Labuschagne
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : cricket.com.au Twitter
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 49.4 ओवर में 315 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने एक और तूफानी पारी खेली। वह 154 रन बनाकर नाबाद रहे और कंगारुओं की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने भी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ साथ नाबाद 77 रन भी बनाए। सीरीज का अगला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
ENG vs AUS 1st ODI 2024 Highlights Records England vs Australia Match Key Highlights Will Jacks Labuschagne
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : cricket.com.au Twitter
ऑस्ट्रेलिया की पारी
315 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान मिचेल मार्श सस्ते में आउट हो गए थे। उन्होंने 10 रन बनाए। इसके बाद हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेड ने कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर 73 रन की साझेदारी निभाई। ग्रीन भी 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। हेड ने लाबुशेन के साथ मिलकर 148 रन की मैच जिताऊ साझेदारी निभाई। इस दौरान हेड ने वनडे करियर का छठा शतक लगाया। वह 129 गेंद पर 20 चौके और पांच छक्के की मदद से 154 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 119.38 का रहा। लाबुशेन ने 61 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से मैथ्यू पॉट्स, लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बेथेल ने एक-एक विकेट लिए। 
ENG vs AUS 1st ODI 2024 Highlights Records England vs Australia Match Key Highlights Will Jacks Labuschagne
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : cricket.com.au Twitter
डकेट के 95 रन, इंग्लैंड 315 रन पर सिमटा
न डकेट (95 रन) और विल जैक्स (62 रन) के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने बृहस्पतिवार को यहां पांच वनडे की श्रृंखला के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 316 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की टीम ने 32 ओवर में दो विकेट पर 211 रन बना लिये थे लेकिन टीम 49.4 ओवर में 315 रन पर सिमट गई। डकेट ने 91 गेंद में 11 चौके जड़े जबकि जैक्स ने अपने तीसरे अर्धशतक के लिए 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के जड़े। कप्तान हैरी ब्रुक ने 39 और जैकब बेथेल ने 35 रन की पारी खेली। आस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा और मार्नस लाबुशेन ने तीन तीन विकेट झटके। ट्रेविस हेड ने दो विकेट प्राप्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
ENG vs AUS 1st ODI 2024 Highlights Records England vs Australia Match Key Highlights Will Jacks Labuschagne
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : cricket.com.au twitter
इस मैच में बने रिकॉर्ड्स
लाबुशेन किसी एक वनडे मैच में 50+ रन बनाने, तीन से ज्यादा विकेट लेने और चार से ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान डकेट, ब्रूक, बेथेल और आर्चर के कैच लिए। यह वनडे में ऑस्ट्रेलिया द्वारा हासिल किया गया पांचवां सबसे बड़ा लक्ष्य है। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह वनडे में लगातार 13वीं जीत रही। ऑस्ट्रेलिया का अक्तूबर 2023 से वनडे में जीत का सिलसिला जारी है। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उन्होंने जनवरी 2003 से लेकर मई 2003 तक लगातार 21 मैच जीते थे।

वनडे में लगातार सबसे ज्यादा जीत
  • 21 - ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2003 - मई 2003)
  • 13 - श्रीलंका (जून 2023 - सितम्बर 2023)
  • 13* - ऑस्ट्रेलिया (अक्तूबर 2023 - जारी)**
  • 12 - दक्षिण अफ्रीका (फरवरी 2005 - अक्टूबर 2005)
  • 12 - पाकिस्तान (नवंबर 2007 - जून 2008)
  • 12 - दक्षिण अफ्रीका (सितंबर 2016 - फरवरी 2017)

ऑस्ट्रेलिया द्वारा वनडे में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
  • 359 vs भारत, मोहाली, 2019
  • 334 vs इंग्लैंड, सिडनी, 2011
  • 330 vs दक्षिण अफ्रीका, गकेबरहा, 2002
  • 316 vs पाकिस्तान, लाहौर, 1998
  • 316 vs इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024*

एडम जैम्पा ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह शुरुआती 100 वनडे मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। जैम्पा के नाम शुरुआती 100 वनडे के बाद फिलहाल 172 विकेट हैं। इस मामले में शीर्ष पर पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक हैं। उन्होंने अपने शुरुआती 100 वनडे मैचों के बाद 189 विकेट लिए थे। वहीं, अफगानिस्तान के राशिद खान ने अपने शुरुआती 100 वनडे मैचों के बाद 179 विकेट लिए थे। हेड द्वारा बनाए गए नाबाद 154 रन इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में शेन वॉटसन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2011 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 161 रन की पारी खेली थी। हेड ने अपनी पारी में 20 चौके लगाए, जो कि किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा वनडे पारी में तीसरे सबसे ज्यादा हैं। 

एक वनडे पारी में किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वाधिक चौके
  • 24 - डेविड वॉर्नर vs दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2016
  • 21 - ग्लेन मैक्सवेल vs अफगानिस्तान, वानखेड़े, 2023
  • 20 - ट्रेविस हेड vs इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024*

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा उच्चतम स्कोर
  • 161* - शेन वॉटसन, मेलबर्न, 2011
  • 154* - ट्रेविस हेड, नॉटिंघम, 2024*
  • 152 - ट्रेविस हेड, मेलबर्न, 2022
  • 145 - डीन जोन्स, ब्रिस्बेन, 1990
  • 143 - शेन वॉटसन, साउथैम्प्टन, 2013

100 वनडे मैचों के बाद स्पिनरों के लिए सर्वाधिक विकेट
  • 189 - सकलेन मुश्ताक (पाकिस्तान)
  • 179 - राशिद खान (अफगानिस्तान)
  • 172 - एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया)*
  • 167- कुलदीप यादव (भारत)
  • 166 - इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)
  • 162 - सईद अजमल (पाकिस्तान)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed