फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 28 गेंदों में इस बल्लेबाज ने ठोका शतक, जड़े दर्जन भर से ज्यादा छक्के

Thu, 01 Aug 2019 12:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 01 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
ECL 2019 Ahmad Nabi smash century in 28 balls against cluj cricket club for dreux cricket club
अहमद नबी - फोटो : social Media

क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट अब पूरे विश्व में छा रहे हैं। इन दिनों क्रिकेट लीग के टूर्नामेंट खूब हो रहे हैं। बाकी के देशों की तरह यूरोप में भी 10 ओवर वाले क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई है। यूरोपियन क्रिकेट लीग 2019 में एक खिलाड़ी ने महज 28 गेंदों में शतक ठोकर सनसनी मचा दी है। उस खिलाड़ी ने 28 गेंदों में से 14 गेंदों को सीमा पार छह रन के लिए पहुंचाया।

Trending Videos
ECL 2019 Ahmad Nabi smash century in 28 balls against cluj cricket club for dreux cricket club
अहमद नबी - फोटो : social Media

यूरोप क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दौरान क्लज क्रिकेट क्लब और डरेक्स क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया।  जिसमें डरेक्स क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अहमद नबी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 14 छक्के जड़े। नबी ने 28 गेंदों में शतक पूरा किया, जो इस टूर्नामेंट का पहला शतक है।

 

ECL 2019 Ahmad Nabi smash century in 28 balls against cluj cricket club for dreux cricket club
अहमद नबी - फोटो : social Media

मैच 10-10 ओवरों का था। नबी ने अपनी पारी में 30 गेदें खेली, जिसमें दो बार लगातार चार-चार छक्के लगाए। अपनी ताबड़तोड़ पारी में नबी ने कुल 105 रन बनाए। ईसीएल 2019 के इतिहास का पहला सबसे बड़ा निजी स्कोर नबी ने बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ECL 2019 Ahmad Nabi smash century in 28 balls against cluj cricket club for dreux cricket club
अहमद नबी - फोटो : social Media

अहमद नबी की शतकीय पारी की बदलौत ड्रेक्स क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसके जवाब में क्लज क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 69 रन ही बना पाई और इस मैच को 95 रनों के बड़े अंतर से हार गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed