फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच वजहों से 'नेहराजी' को भारतीय क्रिकेट का पितामह कहते हैं सहवाग 

Thu, 02 Nov 2017 06:25 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:25 AM IST
विज्ञापन
due to these five reasons Virendra sehwag named Aashis nehra as pitamah of indian Cricket
आशीष नेहरा - फोटो : BCCI
मुल्तान का सुल्तान नाम से जाने जाने वाले ट्विटर किंग वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा की दोस्ती जग जाहिर है। चाहे ट्विटर हो या कॉमेंट्री बॉक्स  सहवाग नेहरा के साथ ठिठोली करने और उनका मजाक उड़ाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। सहवाग ने ही पहले आशीष नेहरा को 'नेहराजी' नाम दिया इसके बाद उन्हें उनके 38वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए भारतीय क्रिकेट का पितामह भी बना दिया। 

इन पांच वजहों से 'नेहराजी' को भारतीय क्रिकेट का पितामह कहते हैं सहवाग 

due to these five reasons Virendra sehwag named Aashis nehra as pitamah of indian Cricket
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
सहवाग के नेहरा को पितामह कहने की भी कई ठोस वजहें हैं। सबसे पहली वजह ये है कि नेहरा भारत में सबसे ज्यादा कप्तानों के साथ खेलने का रिकॉर्ड है। 1999 में अजहरुद्दीन की कप्तानी में करियर शुरू करने वाले नेहरा भारत के सात कप्तानों के साथ खेले। इसके आलावा एशिया इलेवन के लिए वो इंजमाम की कप्तानी में भी खेले ऐसे में कप्तानों की संख्या आठ हो जाती है।  

इन पांच वजहों से 'नेहराजी' को भारतीय क्रिकेट का पितामह कहते हैं सहवाग 

due to these five reasons Virendra sehwag named Aashis nehra as pitamah of indian Cricket
आशीष नेहरा - फोटो : bcci
आशीष नेहरा ने टेस्ट डेब्यू से जुड़ी सबसे रोचक बात यह है कि नेहरा के टेस्ट डेब्यू के बाद भारतीय टीम के वर्तमान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टेस्ट डेब्यू किया था। इस लिहाज से नेहरा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएसके प्रसाद के सीनियर हैं। उसी तरह टीम इंडिया के वर्तमान बैटिंग कोच संजय बागर ने भी अपना पहला टेस्ट नेहराजी के डेब्यू के बाद खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच वजहों से 'नेहराजी' को भारतीय क्रिकेट का पितामह कहते हैं सहवाग 

due to these five reasons Virendra sehwag named Aashis nehra as pitamah of indian Cricket
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
जब नेहरा ने टेस्ट डेब्यू किया था तब भी श्रीलंका के कप्तान श्रीलंका को 1996 में विश्वचैंपियन बनाने वाले अर्जुना रणातुंगा ही थे। उस वक्त बांग्लादेश को भी टेस्ट स्टेटस हासिल नहीं हुआ था। उनसे पहले डेब्यू करने वाला कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर फिलहाल एक्टिव नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई चाईनामैन ब्रैडहॉग ने भी नेहरा के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान कोच डेरल लेहमन ने भी उस वक्त तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था। 

विज्ञापन

इन पांच वजहों से 'नेहराजी' को भारतीय क्रिकेट का पितामह कहते हैं सहवाग 

due to these five reasons Virendra sehwag named Aashis nehra as pitamah of indian Cricket
आशीष नेहरा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिनकी कप्तानी में नेहरा दिल्ली में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहे हैं। नेहरा के टेस्ट डेब्यू की तारीख में विराट महज दस साल के थे। इसके अलावा टीम में उनके साथ खेलने वाले कुलदीप यादव महज 4 साल के थे। वहीं दिल्ली में नेहरा के फेयरवेल मैच में डेब्यू करने वाले 22 वर्षीय श्रेयस अय्यर महज 5 साल के थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed