{"_id":"59a8fa3d4f1c1bf5278b4b25","slug":"dhoni-will-always-will-be-captain-of-drs-in-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी हैं डीआरएस के बॉस, अंपायर माफी मांग अपना फैसला देते हैं बदल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी हैं डीआरएस के बॉस, अंपायर माफी मांग अपना फैसला देते हैं बदल
Fri, 01 Sep 2017 11:42 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के खिलाफ कप्तान विराट कोहली एमएस धोनी के अनुभव का पूरा उपयोग कर रहे हैं। धोनी में क्रिकेट की काफी समझ है। विकेट के पीछे दूर खड़े होकर भी वह काफी चौकन्ने हैं। मौजूदा वन डे सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने तीन बार धोनी से पूछकर अंपायर के फैसले को चुनौती दी। बाद में अंपायरों को अपना फैसला बदलना पड़ा। नतीजन धोनी के अनुभव से तीनों बार टीम इंडिया को श्रीलंका के विकेट मिले।
चौथे वन डे में विराट ने धोनी से पूछ 2 बार लिया डीआरएस
2 of 5
धोनी और मनीष पांडे
चौथे वन डे में कोलंबो में श्रीलंकाई पारी के दौरान तीसरे ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंद निरोशन डिकवेला के ग्लव्स से लगकर धोनी के दस्ताने पर गई। ऑस्ट्रेलिया के अंपायर पॉल रायफल ने आउट देने के बजाय गेंद को ही वाइड करार दिया। विराट ने धोनी से सलाह ली और उनके कहने पर तुरंत डीआरएस मांगा। तीसरे अंपायर ने डिकवेला को आउट करार दिया। इस तरह श्रीलंका को पहला झटका लगा। श्रीलंका का स्कोर उस समय 22 रन था।
आठवें ओवर में धोनी के कहने पर विराट ने रिव्यू मांगा
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : Getty
श्रीलंकाई पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह आठवां ओवर फेंक रहे थे। दिलशन मुनावीरा का कैच विकेट के पीछे धोनी ने ले लिया। अपील के बाद भी अंपायर रविंद्र विमलासिरी ने आउट नहीं दिया। बुमराह ने कोहली से रिव्यू के लिए कहा और कोहली ने धोनी से बात की। धोनी के कहने पर विराट ने डीआरएस लिया और तीसरे अंपायर ने मुनावीरा को आउट दिया। इस बार अंपायर विमलासिरी को अपने फैसले पर माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे वन डे में भी धोनी अंपायरों पर पड़े भारी
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
सीरीज के तीसरे मैच में पल्लेकल में श्रीलंकाई पारी के चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर निरोशन डिकवेला को अंपायर जोइल विल्सन ने पगबाधा आउट नहीं दिया। विराट ने धोनी से पूछा और तुरंत रिव्यू लिया। यहां भी अंपायर धोनी के अनुभव से रह गए पीछे। बाद में जोइल विल्सल को माफी मांगने के बाद अपना फैसला बदलना पड़ा।
विज्ञापन
आगे भी अनुभवी धोनी होंगे महत्वपूर्ण
5 of 5
धोनी को टीम ने 300वें वनडे पर दिया मोमेंटो
विराट कोहली हमेशा कहते रहे हैं कि धोनी हमेशा हमारे कप्तान बने रहेंगे। विराट मैच के अहम पलों में धोनी से पूरी शिद्दत के साथ राय लेते हैं। विराट को इसका हमेशा लाभ होता है। 2019 विश्व कप में धोनी अपने अनुभव की वजह से ही विराट और टीम इंडिया के लिए बेहद मददगार होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।