फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलोचकों पर धोनी ने पहली बार खोली जुबान- दिया दिल लूटने वाला जवाब

Sun, 12 Nov 2017 04:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 12 Nov 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Dhoni answers his critics says everybody has views in life
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आलोचकों को पहली बार जवाब दिया है। उन्होंने शांत स्वभाव को कायम रखते हुए कहा कि हर किसी के अपने-अपने विचार हैं। बता दें कि धोनी पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Dhoni answers his critics says everybody has views in life
एमएस धोनी - फोटो : bcci

अजित अगरकर समेत कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने हाल ही में धोनी के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य पर सवाल खड़े किए थे। अगरकर को वीवीएस लक्ष्मण का भी साथ मिला था, जिन्होंने कहा था कि धोनी को अब टी20 क्रिकेट में युवाओं को मौका देना चाहिए।

Dhoni answers his critics says everybody has views in life
महेंद्र सिंह धोनी

हालांकि, दो बार के वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान धोनी पर इन बयानों का कोई असर नहीं पड़ा है। अगरकर के बयान पर प्रतिक्रिया देने के सवाल पर धोनी ने कहा, 'सभी के अपने विचार हैं और उनकी इज्जत करना चाहिए।' बता दें कि धोनी ने युवा खिलाड़ियों के साथ 2007 वर्ल्ड टी20 जीता, इसके बाद उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी टीम इंडिया को दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoni answers his critics says everybody has views in life
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में संपन्न दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में धोनी ने धीमी पारी खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया को 40 रन से शिकस्त झेलना पड़ी थी। इसके बाद से धोनी के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे थे। 36 वर्षीय धोनी को हालांकि टीम इंडिया की जर्सी पहनकर प्रोत्साहन मिलता है।

विज्ञापन
Dhoni answers his critics says everybody has views in life
ms dhoni

उन्होंने कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना सबसे बड़ा प्रोत्साहन है। आपने देखा होगा कि क्रिकेटर्स जो गॉड गिफ्टेड नहीं होते, इसके बावजूद काफी आगे तक जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें जूनून होता है। कोच को यह पता करने की जरुरत होती है। हर कोई देश के लिए नहीं खेलता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed