नया कप्तान, नया कोच कई नए क्रिकेटर यही नहीं टीम मालिकों में भी नए जुड़ाव। बदलाव की इस बयार में दिल्ली डेयरडेविल्स को यही उम्मीद थी कि आईपीएल 2018 में पिछले चार सत्रों से रूठी चल रही उनकी किस्मत जरूर पलटा खाएगी, लेकिन डेयरडेविल्स का भाग्य अब तक नहीं जागा है। इस सत्र के पांच में से चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और उनकी टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही है।
2 of 6
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : ipl
दुर्भाग्य यह है कि दिल्ली को ये सभी मैच अपने घरेलू मैदान से बाहर खेलने पड़े, लेकिन उनके खेमे में उम्मीद की एक किरण और जगी है। दिल्ली की टीम आईपीएल 2018 का अपना पहला घरेलू मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सोमवार को खेलने जा रही है।
3 of 6
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : ipl
नए कोच रिकी पोंटिंग ने सत्र की शुरूआत से पहले लगातार पांच मैच बाहर खेलने पर नाखुशी जताई थी। पोंटिंग की शंका सही साबित हुई है, लेकिन फिरोजशाह कोटला पर जिस टीम के साथ दिल्ली खेलने जा रही है। वह इस इस वक्त अंक तालिका में सर्वोच्च पायदन पर है।
वह भी क्रिस गेल की तूफानी फार्म की बदौलत। कप्तान गौतम गंभीर के लिए चुनौती यही रहेगी कि किस तरह गेल के बल्ले पर विराम लगाया जाए। गेल अब तक तीन पारियों में अपने अंदाज में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। फिर उन्हें ओपनिंग साथी केरूप में केएल राहुल का जबरदस्त साथ मिल रहा है।
5 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ipl
केकेआर की सफलता में गंभीर के बल्ले का बड़ा योगदान रहा, लेकिन यहां अब तक उनके बल्ले ने उम्मीदों के मुताबिक रन नहीं उगले हैं। यहीं नहीं घरेलू जिंदगी में परेशानियों में घिरे मुहम्मद शमी भी गेंदबाजी में नहीं चल पा रहे हैं और न ही शाहबाज नदीम ने कुछ खास किया है। ग्लेन मैक्सवेल भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं।