फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर खिलाड़ी रिटेन हुए, तो यह प्लेयर बन सकता है डेयरडेविल्स का कप्तान

Thu, 18 May 2017 02:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 18 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi Daredevils to Retain Rishabh Pant in Next Season
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : IPL official web
अभी तक मिल रहीं खबरों के अनुसार आईपीएल के 11वें संस्करण में खिलाड़ी शायद ही रिटेन हो, मगर कुछ खिलाड़ियों के अनुसार टीम फ्रेंचाइची को प्लेयर रिटेन करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसके अलावा भी कुछ और विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी संकेत दिए थे कि उनकी टीम कुछ खिलाड़ियों को रीटेन कर सकती है।

अगर खिलाड़ी रिटेन हुए, तो यह प्लेयर बन सकता है डेयरडेविल्स का कप्तान

Delhi Daredevils to Retain Rishabh Pant in Next Season
सेमसन और पंत
अब इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी संकेत दिए हैं कि वो आने वाले सीजन में किस खिलाड़ी को अपने साथ रिटेन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, संभव है कि इस खिलाड़ी को डेयरडेविल्स की कप्तानी भी दी जाए। प्राप्त खबरों के अनुसार दिल्ली की टीम युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिटेन कर सकती है और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है।

अगर खिलाड़ी रिटेन हुए, तो यह प्लेयर बन सकता है डेयरडेविल्स का कप्तान

Delhi Daredevils to Retain Rishabh Pant in Next Season
ऋषभ पंत
19 वर्षीय पंत ने इस साल आईपीएल के 14 मैचो में 165.61 की स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रन का रहा। दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ और कोचिंग स्टाफ ने खुद पंत की पैरवी की है। इसके अलावा टीम प्रबंधन भी पंत को अपने साथ जोड़े रखने में पूरी तरह इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर खिलाड़ी रिटेन हुए, तो यह प्लेयर बन सकता है डेयरडेविल्स का कप्तान

Delhi Daredevils to Retain Rishabh Pant in Next Season
ऋषभ पंत - फोटो : IPL
हालांकि, पंत इस सीजन में अपनी फॉर्म में अनियमित रहें हों, मगर उन्होंने कई नाजुक मौकों पर अपनी टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई। शुरुआत में टीम के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले पंत को टीम ने चौथे नंबर पर खिलाना शुरू किया, जहां उन्होंने गजब की फॉर्म दिखाई। इसके अलावा विकेट के पीछे भी ऋषभ पंत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

अगर खिलाड़ी रिटेन हुए, तो यह प्लेयर बन सकता है डेयरडेविल्स का कप्तान

Delhi Daredevils to Retain Rishabh Pant in Next Season
ऋषभ पन्त
गौरतलब है कि पंत को हाल ही में दिल्ली रणजी टीम का कप्तान भी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची मे भी शामिल किया गया है। हालांकि, आईपीएल गवर्निंग काउंसि अगले साल हर खिलाड़ी की नीलामी करवाना चाहता है। पंत के अलावा संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने भी दिल्ली के लिए अच्छा खेल दिखाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed