दिल्ली की टीम इंडियन टी-20 लीग के अपने तीसरे मुकाबले के लिए शनिवार को जब घरेलू मैदान पर जब उतरेगी तो इस बात की संभावना अधिक होगी कि यहां की परिस्थितियां कोलकाता को ज्यादा पसंद आए। पिछले मैच में भी यहां चेन्नई ने घरेलू टीम की तुलना में परिस्थितियों का ज्यादा फायदा उठाया था। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर उनके स्पिनरों को पिच से ज्यादा मदद मिली। कोलकाता के पास भारत के प्रमुख गेंदबाज कुलदीप यादव के नेतृत्व में एक विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें पीयूष चावला और सुनील नारायण जैसे दिग्गज शामिल हैं।
दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लगाने आ रहे कोलकाता के सिंकदर, कब-कहां-कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन