इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र की शुरूआत हो चुकी है। दूसरे मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। ये सत्र दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए अहम है। इस बार उन्हें टीम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इस बार श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है। अय्यर कंधे की चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
IPL 2021: फिर दिखेगा पंत का जलवा, इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषभ पंत आईपीएल में बीते पांच साल से लगातार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे पंत इस बार पिछले आईपीएल की निराशा से उबरना चाहेंगे। बीते साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने आसानी से हराया था। हाल ही में ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई क्रिकेट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उनके धाकड़ प्रदर्शन के चलते भारत ने टेस्ट सीरीज में अभूतपूर्व सफलता हासिल की।
टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद पंत को सीमित ओवर की क्रिकेट में टीम इंडिया में मौका दिया गया। एक समय लिमिटेड ओवर से बाहर हो चुके पंत ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। जिसके बाद उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट में भी भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया। उन्हें एमएस धोनी का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।
क्रिकेट में पंत ने अपनी छवि मैच विजेता की बनाई है। इस बार आईपीएल में जब वह मैदान पर उतरेंगे तो मैच विजेता के तौर पर पंत दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब दिलाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत आईपीएल 2021 में कई कीर्तमान अपने नाम स्थापित कर सकते हैं।
पंत ओवर ऑल टी-20 क्रिकेट में 300 चौके पूरे करने से सिर्फ 25 चौके दूर हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस सत्र में वह मंजिल आसानी से हासिल कर लेंगे। इसके अलावा पंत को आईपीएल में 200 चौके पूरे करने के लिए 17 चौकों की दरकार है। वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक 266 चौके लगाए हैं।