{"_id":"61583f758ebc3e0b4b4c9741","slug":"five-most-dangerous-rivers-in-the-world-never-try-to-go-there","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Dangerous Rivers: ये हैं दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां, भूल से भी ना करें इसमें जाने की कोशिश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Dangerous Rivers: ये हैं दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां, भूल से भी ना करें इसमें जाने की कोशिश
Mon, 04 Oct 2021 10:48 AM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की धरती पर लाखों नदियां बहती हैं। नदी धरती पर बहने वाली एक जलधारा है। झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी नदी का स्त्रोत होता है और किसी सागर में जाकर गिरती है। संस्कृत के नद्यः से नदी शब्द आया है और इसे संस्कृत में ही सरिता भी कहते हैं। इस धरती पर कई ऐसी नदियां जो बेहद खतरनाक हैं। आईए हम दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियों के बारे में बताते हैं...
दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां
- फोटो : iStock
यांग्त्जी नदी
चीन में बहने वाली यांग्त्जी नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। बारिश के मौसम में यह नदी अपने पूरे उफान पर होती है और चीन के लिए आफत बन जाती है। 6,300 किमी में बहने वाली यह नदी चीन के सबसे बड़े शहर वुहान के बीच से बहती है। इस नदी को चीन में जियांग के नाम से भी जाना जाता है। यह भी दुनिया की खतरनाक नदियों में शामिल है।

अमेजन नदी
अमेजन नदी की लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। इस नदी की घाटी दक्षिण अमेरिका के आठ देशों में फैली है। ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना तक यह नदी बहती है। जंगलों के बीच बहने वाली इस नदी कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इस नदी में दुनिया के सबसे बड़े सांप एनाकोंडा भी पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां
- फोटो : iStock
रिओ टिंटो
स्पेन में बहने वाली रिओ टिंटो का रगं बाकी नदियों से बिल्कुल अलग है। इस नदी का रंग खून की तरह लाल है। सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर यह नदी निकलती है। न आप इस नदी पानी पी सकते हैं, ना इसमें खड़े हो सकते हैं। स्पेन में बहने वाली लाल रंग की इस नदी में सिर्फ कुछ जलीय सूक्ष्मजीव ही रहते हैं जो इसके तेजाबी पानी को सहन कर पाते हैं। यह स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलती है और अन्ध महासागर में जाकर गिर जाती है। यह अपने लाल-नारंगी पानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

येलो रिवर
चीन की येलो रिवर दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों में से एक है। यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में 24 बार रास्ता बदलती है। इस नदी की वजह से चीन में हर साल तबाही मचती है। यह नदी रौद्र रूप धारण कर लेती है, तो अपने रास्ते में आने वाले हर तीज को तबाह कर देती है। इसकी वजह हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसे चीन में दुख की नदी कहते हैं।