वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल से जब पूछा गया कि 2018 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं तो टी20 सुपरस्टार ने इस पर कोई दावा नहीं किया। 37 वर्षीय गेल ने कहा कि ये फैसला आरसीबी का होगा। इसके साथ ही गेल ने स्वीकार किया कि प्लेयर रिटेंशन पॉलिसी को लेकर अनिश्चित्ताओं के बादल मंडरा रहे हैं, और अभी ये भी नहीं पता है कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी के बाद से नीलामी प्रक्रिया कैसे होगी।
क्रिस गेल ने किया खुलासा, आईपीएल-11 में इस टीम का बनना चाहते हैं हिस्सा
क्रिकइंफो द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव वीडियो में जब गेल से पूछा गया कि 2018 आईपीएल से पहले आरसीबी उन्हें रिटेन करेगी तो कैरीबियाई ओपनर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ये बात आरसीबी पर ही निर्भर करेगी। नीलामी प्रक्रिया में कोई भी टीम आपको अपने साथ जोड़ सकती है, लेकिन ये सच है कि आरसीबी में बिताया समय शानदार रहा। इस तरह कि फ्रैंचाइज़ी से जुड़ना शानदार अनुभव रहा।'
क्रिस गेल ने किक्रिस गेल ने किया खुलासा, आईपीएल-11 में इस टीम का बनना चाहते हैं हिस्सा या खुलासा, आईपीएल-11 में इस टीम का बनना चाहते हैं हिस्सा
बाएं हाथ के धाकड़ ओपनर ने आगे कहा, 'आपको नहीं पता कि अगले साल नीलामी प्रक्रिया के नियम कैसे होंगे। उम्मीद करता हूं कि आपको आईपीएल में 'गेल तूफ़ान' देखने को मिले।' पता हो कि गेल 2011 से आरसीबी का हिस्सा हैं। इसके बाद से उन्होंने फ्रैंचाइज़ी के लिए 91 मैच खेले और 44 की औसत तथा 150 के स्ट्राइक रेट से 3,420 रन बनाए। आईपीएल 10 के दौरान ही गेल टी-20 क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।
क्रिस गेल ने किया खुलासा, आईपीएल-11 में इस टीम का बनना चाहते हैं हिस्सा
आईपीएल के चूंकि 10 साल पूरे हो चुके हैं, इसलिए अब अगले साल नीलामी प्रक्रिया नए ढंग से होगी। इसी वजह से खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर अनिश्चित्ताओं के बादल मंडरा रहे हैं। इसे देखते हुए गेल के आरसीबी की तरफ से खेलते दिखने पर कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
क्रिस गेल ने किया खुलासा, आईपीएल-11 में इस टीम का बनना चाहते हैं हिस्सा
हालांकि गेल के आईपीएल में पिछले दो सालों के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो वो ज्यादा प्रभावी नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 19 मैचों में 22 से अधिक की औसत से 427 रन बनाए।