टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी 5 जनवरी से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच केपटाउन में खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वह दक्षिण अफ्रीका की पिच पर गेंद को सोच समझकर छोड़े।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : indianexpress
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि गेंद को खासकर विदेश में सोच समझकर छोड़े। यदि आप एशिया से बाहर जाते हैं तो वहां गेंद काफी बाउंस होती है। यही कारण है कि बॉल को सही तरीके से छोड़ना होगा।'
पुजारा ने कहा, 'हम में से कई खिलाड़ी वो हैं, जो 2010-11 और 2013-14 में यहां खेल चुके हैं। यह अपने खेल को जानने और परिस्थिति को समझने की बात है। जब आप इस तरह की पिचों पर खेलते हैं, तो आपको पता होता है कि एक बल्लेबाज और टीम के तौर पर क्या करना है।' सौराष्ट्र के बल्लेबाज का मानना है कि इस बार टीम इंडिया का गेंदबाजी लाइनअप बेहतरीन है।
29 साल के पुजारा ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि टीम का ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब आप जीतना शुरू कर देते हैं, तो रिकॉर्ड अपने आप बनते हैं। हमने कभी रिकॉर्ड की बात नहीं की। यदि हम यहां, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा करते हैं तो हमारे पास यह मौका है कि हम अच्छी टीम बन सकें। हमारे पास अनुभव है और वो टीम है जो विदेशी जमीं पर भी दबदबा दिखा सकती है। यदि हम ऐसा कर सके तो यह टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ टीम होगी।'
बता दें कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलना है। सीरीज को पहला टेस्ट 5 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया करीब 27 सालों से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।