फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: गोल्डन टेंपल में हाथ जोड़े, पीली पगड़ी पहने दिखे ब्रेट ली, देखिए कैसे बेली रोटियां

Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Australian Bowler brett lee in Golden Temple Amritsar Punjab
गोल्डन टेंपल में ब्रेट ली
दुनिया के मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली हाथ जोड़े, पीली पगड़ी पहने गोल्डन टेंपल में नजर आए। उन्होंने यहां लंगर की सेवा भी की। इसके बाद ब्रेट ली के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पंजाब के रंग में रंगे नजर आए। इस वीडियो में ब्रेट ली सरदार के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ब्रेट ली ने वीडियो की शुरुआत अपने फैंस को सत श्री अकाल बोल कर की।
chandigarh, Australian Bowler brett lee in Golden Temple Amritsar Punjab
गोल्डन टेंपल में ब्रेट ली
ब्रेट ली ने इस वीडियो में पंजाब की जमकर तारीफ की है और उन्होंने कहा पूरे विश्व में कहीं भी घूम लो, लेकिन भारत जैसा दूसरे देश कहीं भी नहीं होगा। ब्रेट ली संन्यास लेने के बाद से ही लगातार भारत में किसी न किसी कार्यक्रम के साथ जुड़े रहते हैं। इन्होंने बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। भारतीय दर्शक भी उन्हें काफी पसंद करते है। ब्रेट ली को भी आजकल ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारत रास आ रहा है।
 

 

Starting yet another leg of the #SoundsOfCricket with @cochlearindia  This is me adorning the Punjabi avtaar as we try to make hearing loss, heard across India 💛

A post shared by Brett Lee (@brettlee_58) on


chandigarh, Australian Bowler brett lee in Golden Temple Amritsar Punjab
गोल्डन टेंपल में ब्रेट ली
बता दें कि ब्रेट ली अमृतसर के दौरे पर हैं। गोल्डन टेंपल से पहले वे श्री गुरु रामदास यूनिर्वसटी आफ हैल्थ में पहुंचे। वह यहां न्यूबोर्न हियरिंग स्क्रीनिंग यूएनएचएस कार्यक्रम के संदर्भ में जागरूकता सेमिनार में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी का वो राज खोला, जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। यहां उन्होंने अपने संबोधन में अपनी जिंदगी से जुड़ी एक दर्दनाक घटना का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, Australian Bowler brett lee in Golden Temple Amritsar Punjab
गोल्डन टेंपल में ब्रेट ली
ब्रेट ली ने बताया कि जिंदगी में एक बार उनके सामने ऐसा वक्त भी आया, जब वे बेबस हो गए थे। इसकी वजह था, उसका बेटा प्रेस्टन। प्रेस्टन जब पांच वर्ष का था तो ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। इस हादसे में उसके एक कान की हड्डी क्षतिग्रस्त हुई। सिर की चोटों का तो उपचार हो गया, लेकिन उसके सुनने की क्षमता चली गई। बात करने पर भी वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। ब्रेटली ने कहा यह उनकी जिंदगी का बहुत ही दर्दनाक वक्त था।
विज्ञापन
chandigarh, Australian Bowler brett lee in Golden Temple Amritsar Punjab
गोल्डन टेंपल में ब्रेट ली
ब्रेट ली ने बताया कि प्रेस्टन की सुनने की शक्ति आठ माह बाद अचानक अपने आप लौट आई। तब मैंने सोचा कि सुनने की क्षमता कितनी जरूरी है और इसके न होने से दुनिया में न जाने कितने लोग दर्द झेल रहे होंगे। मुझे लगा कि ऐसा दर्द झेलने वालों के लिए कुछ किया जाना चाहिए। इस दिशा में काम करते हुए ही उन्होंने अवेयरनेस प्रोगाम की शुरुआत की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed