फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल से पहले पाक क्रिकेटर का कोहली पर जुबानी हमला, कहा- पहली बार दबाव में होंगे विराट 

Sun, 18 Jun 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 18 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
 Champions Trophy: Mohd amir begins mind game with virat Says he will feel  pressure
मोहम्मद आमिर
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को लंदन के ओवल में खेले जाने वाले हाई वोल्टेज खिताबी मुकाबले से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पीठ की चोट के कारण सेमीफाइनल में नहीं खेल पाने वाले मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर हमला बोला है। 

 
 

आमिर ने कोहली पर किया जुबानी हमला, कहा- इस वजह से दबाव में होंगे विराट 

 Champions Trophy: Mohd amir begins mind game with virat Says he will feel  pressure
विराट कोहली - फोटो : ICC
मोहम्मद आमिर ने कहा, 'भारतीय टीम विराट विराट कोहली पर निर्भर है, लेकिन वह फाइनल मुकाबले में दबाव में होंगे, क्योंकि वह बतौर कप्तान पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगे। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उनका सस्ते में आउट होना हमारे लिए फायदेमंद होगा। 

 

आमिर ने कोहली पर किया जुबानी हमला, कहा- इस वजह से दबाव में होंगे विराट 

 Champions Trophy: Mohd amir begins mind game with virat Says he will feel  pressure
मोहम्मद आमिर
चोट से उबरने के बाद आमिर शुक्रवार को प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरे और टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र पूरा किया। पाक के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतर सकते हैं। हालांकि हमने अभी उन्हें मैदान पर उतारने के बारे में फैसला नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर ने कोहली पर किया जुबानी हमला, कहा- इस वजह से दबाव में होंगे विराट 

 Champions Trophy: Mohd amir begins mind game with virat Says he will feel  pressure
मोहम्मद आमिर और सरफराज अहमद
आमिर ने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ कप्तान सरफराज अहमद के साथ  शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कराई थी। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए नाबाद 75 रन की साझेदारी हुई थी जिसमें से 28  रन पर नाबाद रहे थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed