फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले गावस्कर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा- अगर ऐसा नहीं हुआ तो 0-4 से हारेंगे

Mon, 21 Dec 2020 08:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Boxing Day Test, Sunil Gavaskar asked team india to bring KL Rahul as a opener
सुनील गावस्कर

भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को अहम सुझाव देने के साथ-साथ चेताया भी है। उन्होंने टीम में बदलाव समेत टीम के रवैये पर भी अपनी बात रखी है। गावस्कर चाहते हैं कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की जगह लोकेश राहुल पारी का आगाज करें और उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन गिल मध्यक्रम में खेलें।

Boxing Day Test, Sunil Gavaskar asked team india to bring KL Rahul as a opener
केएल राहुल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर

गावस्कर ने भारतीय अंतिम एकादश में संभावित बदलाव पर यूट्यूब चैनल ‘स्पोर्ट्स तक’ पर कहा, ‘भारत दो बदलाव कर सकता है। पहला सलामी बल्लेबाज के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता है। पांचवें या छठे नंबर पर शुभमन गिल को आना चाहिए। वह अच्छी फॉर्म में है। अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं तो चीजें बदल सकती हैं।

Boxing Day Test, Sunil Gavaskar asked team india to bring KL Rahul as a opener
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘भारत को विश्वास रखना होगा कि वे टेस्ट श्रृंखला के बाकी मैचों में वापसी कर सकते हैं। अगर भारत सकारात्मक रवैया नहीं अपनाता है तो श्रृंखला 0-4 से गंवा सकता है। लेकिन अगर वे सकारात्मक रवैया अपना सकते हैं तो क्यों नहीं अपनाएं। ऐसा हो सकता है (वापसी)।’

उन्होंने कहा, ‘भारत को मेलबर्न टेस्ट में अच्छी शुरुआत करनी चाहिए, यह उनके लिए जरूरी है कि वे काफी सकारात्मकता के साथ मैदान पर उतरें। ऑस्ट्रेलिया का कमजोर पक्ष उसकी बल्लेबाजी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Boxing Day Test, Sunil Gavaskar asked team india to bring KL Rahul as a opener
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media

गावस्कर का मानना है कि पहले टेस्ट में भारतीय पारी के 36 रन पर सिमटने के बाद प्रशंसकों के बीच नराजगी स्वाभाविक है। गावस्कर को साथ ही मलाल है कि भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में काफी कैच छोड़े जिससे टीम सिर्फ 53 रन की बढ़त हासिल कर पाई। उन्होंने कहा, ‘अगर हम कैच लपक लेते और सही जगह पर क्षेत्ररक्षक खड़े करते तो शायद कोई समस्या नहीं होती, टिम पेन और मार्नस लाबुशेन जल्दी आउट हो जाते।’ 

गावस्कर ने कहा, ‘हम 120 रन की बढ़त हासिल कर सकते थे। ऑस्ट्रेलिया इन टपकाए गए कैचों के कारण वापसी करने में सफल रहा और भारत की बढ़त को 50 रन तक सीमित कर दिया।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed