{"_id":"5de7b5a98ebc3e54bb6a4947","slug":"birthday-special-when-ms-dhoni-fought-with-selectors-for-rp-singh-inclusion-in-the-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spcl: आरपी सिंह के लिए चयनकर्ताओं से भिड़े थे धोनी, बेहद गहरी थी दोनों की दोस्ती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'Day Spcl: आरपी सिंह के लिए चयनकर्ताओं से भिड़े थे धोनी, बेहद गहरी थी दोनों की दोस्ती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 06 Dec 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
एमएस धोनी और आरपी सिंह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी जमाने में टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह का आज जन्मदिन है। 6 दिसंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन्में आरपी आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। रुद्र प्रताप सिंह ने 2004 के अंडर-19 विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8 विकेट झटके थे। यही नहीं, इसी साल रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आरपी सिंह ने 34 विकेट झटके थे।
2 of 9
प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के चलते आरपी सिंह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन एक वक्त था जब इस भारतीय पेसर की स्विंग गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियन कप्तान रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी असहज हो जाते थे।
3 of 9
2007 में साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को टी-20 का विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले आरपी सिंह को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खास दोस्त माना जाता रहा है। ऐसा भी कहा जाता है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार आरपी सिंह के लिए चयनकर्ताओं तक से भिड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
खराब फॉर्म के लिए आरपी सिंह को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2008 में आरपी सिंह को टीम से बाहर किए जाने को लेकर धोनी चयनकर्ताओं से भिड़ भी गए थे। हालांकि इसके बावजूद आरपी सिंह टीम में जगह नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
5 of 9
एमएस धोनी की शादी की तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
धोनी ने हमर गाड़ी ली हो, या अपना घर बनवाया हो, हर खास मौके पर आरपी सिंह उनके साथ रहे हैं। धोनी और साक्षी की शादी में भी बहुत कम लोग दिखे थे और आरपी सिंह वहां भी सबसे आगे ही नजर आए थे। धोनी कितने भी बिजी रहे हों, लेकिन आरपी सिंह के लिए वो अक्सर समय निकाल ही लेते दिखे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।