फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः कंगारुओं के दुश्मन थे लक्ष्मण, ये हैं करियर के यादगार लम्हें

Wed, 01 Nov 2017 12:07 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
amarujala.com, presented by : मुकेश झा Updated Wed, 01 Nov 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
birthday special: VVS Laxman importance facts
वीवीएस लक्ष्मण

टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का आज जन्मदिन है। लक्ष्मण 43 साल के हो गए। आइये जानते हैं उनके क्रिकेट करियर से जुड़ीं ये बड़ी बातें-









 

birthday special: VVS Laxman importance facts
वीवीएस लक्ष्मण

1 नवंबर, 1974 को हैदराबाद में जन्में लक्ष्मण को वेरी-वेरी स्पेशल भी कहा जाता है। इसकी वजह उनकी जबरदस्त बैटिंग रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003-2004 वन-डे सीरीज में लगातार बेहतरीन पारियां खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने उन्हें ये निकनेम दिया था। इसी दौरान लक्ष्मण ने पहले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दो शतकों की मदद से 494 रन बनाए।

birthday special: VVS Laxman importance facts
वीवीएस लक्ष्मण

साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से डेव्यू करने वाले लक्ष्मण ने एक से एक बेहतरीन पारियां खेली। लक्ष्मण को क्रिकेट में संकट मोचन के रूप में माना जाता था। लक्ष्मण खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल की वजह से जाने और पहचाने जाते हैं। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2001 में 281 रन की शानदार पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special: VVS Laxman importance facts
वीवीएस लक्ष्मण

लक्ष्मण ने भारत की ओर से 134 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8,781 रन बनाए हैं। लक्ष्मण ने इस दौरान 17 शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनके टेस्ट में कुल 17 में से 6 टेस्ट शतक और 6 वन डे शतकों में से 4 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हैं। मालूम हो कि तेंदुलकर के बाद लक्ष्मण दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाए हैं।

विज्ञापन
birthday special: VVS Laxman importance facts
वीवीएस लक्ष्मण

गौरतलब है कि लक्ष्मण ने भारत को कई बार टेस्ट मैचों में अपनी बेहतरीन पारी से जीत दिलाई है। दाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज लक्ष्मण ने 86 वन-डे मैच खेले हैं और 2,338 रन बनाए हैं। वन-डे मैचों में उन्होंने 6 सेंचुरी लगाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed