{"_id":"5808445c4f1c1b672c704c86","slug":"birthday-special-virendra-sehwag-best-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Oct 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे विस्फोटक और खतरनाक बल्लेबाज माने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग आज 38 साल के हो गए। ठीक एक साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सहवाग ने 21वीं सदी में ओपनिंग की नई परिभाषा दी। इस खिलाड़ी के बारे जितना कहा जाए, कम ही होगा। सहवाग ने कई रिकॉर्ड्स बनाए, जो इतिहास के पन्नों में अमर हो गए। डालते हैं सहवाग के धमाकों पर एक नजर:
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
फर्स्ट क्लास क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट की पहली पारियों में शतक
वीरेंद्र सहवाग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की पहली पारी और टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ा। 1998 में दिल्ली के डेब्यू करने वाले सहवाग नंबर 7 पर आएऔर हरियाणा के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर पर आकर 105 रनों की पारी खेली। ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की पहली पारी और टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ा। 1998 में दिल्ली के डेब्यू करने वाले सहवाग नंबर 7 पर आएऔर हरियाणा के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 2003 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर पर आकर 105 रनों की पारी खेली। ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी
मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली। इसके अलावा सहवाग छक्का मार कर तिहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। सहवाग के बाद ऐसा सिर्फ कुमार संगाकारा ही कर पाए हैं। अपनी इस आतिशी पारी में सहवाग ने पाकिस्तान की टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे।
मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की यादगार पारी खेली। इसके अलावा सहवाग छक्का मार कर तिहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। सहवाग के बाद ऐसा सिर्फ कुमार संगाकारा ही कर पाए हैं। अपनी इस आतिशी पारी में सहवाग ने पाकिस्तान की टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
दो तिहरे शतक जमाने वाले दुनिया के चार बल्लेबाजों में से एक
140 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा लोगों ने तिहरा शतक लगाया है। मगर वीरेंद्र सहवाग उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने यह काम 2 बार किया है। पाकिस्तान के बाद सहवाग ने 2008 में चैन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों खेली थी। उनके अलावा ब्रायन लारा (375 और 400), डॉन ब्रैडमैन (334 और 304) और क्रिस गेल (333 और 317) रन बनाए हैं। हालांकि वो 2009 में तीसरा तिहरा शतक लगाने से चूक गए और 293 पर आउट हो गए।
140 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा लोगों ने तिहरा शतक लगाया है। मगर वीरेंद्र सहवाग उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने यह काम 2 बार किया है। पाकिस्तान के बाद सहवाग ने 2008 में चैन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों खेली थी। उनके अलावा ब्रायन लारा (375 और 400), डॉन ब्रैडमैन (334 और 304) और क्रिस गेल (333 और 317) रन बनाए हैं। हालांकि वो 2009 में तीसरा तिहरा शतक लगाने से चूक गए और 293 पर आउट हो गए।
विज्ञापन
सहवाग के रिकॉर्ड सबूत हैं कि उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
लगातार 11 टेस्ट शतकों को 150 के पार ले जाना
सहवाग ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है जो उनके अलावा शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी तोड़ पाए। सहवाग ने दिसंबर 2003 से लेकर जुलाई 2008 के बीच 11 टेस्ट शतक लगाए। इन सभी शतकों में वो अपना स्कोर 150 के पार ले गए। 12वीं बार वो श्रीलंका के खिलाफ 131 पर आउट हुए। इसके अलावा सहवाग एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 2008 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन सहवाग ने 284 रन कूट डाले। 293 पर आउट होने से पहले वो सुनिश्चित कर गए कि वो टेस्ट के एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएं।