फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूट गया एमएस धोनी के छक्कों का रिकॉर्ड, अब इस कीवी खिलाड़ी का अगला निशाना रैना

Fri, 17 Aug 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
highest sixers in international cricket: MS Dhoni slips one position by ross taylor

टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड टूट चुका है। इस लिस्ट में 12वें नंबर पर काबिज धोनी को पछाड़कर अब न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर आगे निकल चुके हैं।

highest sixers in international cricket: MS Dhoni slips one position by ross taylor

दरअसल, तूफानी कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर इस समय वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने बुधवार रात जमैका तालावाह की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियोट के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 51 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए।

highest sixers in international cricket: MS Dhoni slips one position by ross taylor

इस मैच में चार छक्के लगाने के साथ रॉस टेलर ने टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी (267 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है। टेलर के नाम अब 248 टी-20 मैचों में 271 छक्के हो गए हैं। इस तरह से दुनिया में छक्के लगाने के मामले में टेलर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
highest sixers in international cricket: MS Dhoni slips one position by ross taylor

टेलर का निशाना अब 11वें नंबर पर बरकरार सुरेश रैना पर है। रैना के नाम 299 टी-20 छक्के हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (857 छक्के) के नाम है। वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा 313 छक्कों के साथ पहले नंबर पर कायम हैं। वह दुनिया में 7वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
highest sixers in international cricket: MS Dhoni slips one position by ross taylor
- फोटो : espncricinfo
बताते चले कि मैच में रॉस टेलर की टीम को जीत हासिल हुई। विपक्षी टीम सेंट किट्स की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन का स्कोर ही बना पाई और मैच 47 रनों से हार गई। इस हार के साथ गेल की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed