फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भुवनेश्वर-नुपूर की शादी की डेट हुई फिक्स, तीन जगह होंगे फंक्शन

Sat, 11 Nov 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 11 Nov 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar ties the knot with nupur on 23rd november in meerut
भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की नुपूर नागर के साथ शादी की डेट सामने आ गई है। भुवी-नुपूर ने 4 अक्टूबर को एक निजी फंक्शन में सगाई की थी और अब इनके शादी की तारीख का भी खुलासा हो गया है।

bhuvneshwar kumar ties the knot with nupur on 23rd november in meerut
भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर

'स्विंग के बादशाह' माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को नुपूर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भुवी-नुपूर 23 नवंबर को अपने होम टाउन मेरठ में पूर्ण रीति-रिवाज से विवाह करेंगे। भुवी के पिता ने शनिवार को जानकारी दी कि शादी के फंक्शन तीन जगह होंगे।

bhuvneshwar kumar ties the knot with nupur on 23rd november in meerut
भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर

भुवी ने पिता ने कहा, '23 नवंबर को पहला फंक्शन आयोजित होगा। फिर 26 नवंबर को बुलंदशहर में और फिर 30 नवंबर को नई दिल्ली में शादी का फंक्शन होगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी 29 नवंबर की सुबह दिल्ली में मौजूद रहेंगे क्योंकि उन्हें 2-6 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar ties the knot with nupur on 23rd november in meerut
भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर

भुवनेश्वर के पिता ने साथ ही बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बड़े अधिकारी और खिलाड़ी दिल्ली में 30 नवंबर को होने वाले समारोह में शिरकत करने पहुंचेंगे। ये जश्न होटल ताज में रखा गया है, जहां टीम के खिलाड़ी ठहरे होंगे। क्रिकेटर के परिवार के सदस्यों ने ये भी बताया कि भुवनेश्वर अपनी शादी पर कोलकाता से खास तौर पर मंगवाई गई शेरवानी पहनेंगे।

विज्ञापन
bhuvneshwar kumar ties the knot with nupur on 23rd november in meerut
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला कानपुर

भुवी की मंगेतर नुपूर उनके पड़ोस में ही रहती हैं और उनका होमटाउन गंगानगर है। नुपूर के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक हैं। नुपूर पेशे से इंजीनियर हैं और चार भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। वो फिलहाल नोएडा की एक कंपनी में काम करती हैं। भुवी फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही क्रिकेट सीरीज का हिस्सा हैं। भारत ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज 4-1 से जीती थी, जबकि तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed