फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

121 गेदों में 55 रन बनाकर स्टोक्स निराश, कहा- बतौर बल्लेबाज सबसे मुश्किल सीरीज

Thu, 04 Mar 2021 09:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 04 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
ben stokes frustrated at throwing it away, says Hardest series as batsman 
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 55 रन बनाकर आउट हो गए। इसके लिए उन्होंने 121 गेंदों का सामना किया। वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें LBW आउट किया। मैच के बाद उन्होंने निराश व्यक्त की और कहा बल्लेबाज के तौर पर यह सबसे मुश्किल सीरीज है। 

ben stokes frustrated at throwing it away, says Hardest series as batsman 
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

स्टोक्स ने दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं बहुत ज्यादा निराश हूं कि मैंने अच्छी शुरूआत के बाद विकेट गंवा दिया। अर्धशतक वास्तव में ऐसा स्कोर नहीं है जो आपको टेस्ट मैच में जीत दिलाए।' 
 

ben stokes frustrated at throwing it away, says Hardest series as batsman 
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'मैं बहुत निराश था कि उस विकेट पर सहज महसूस करने के बाद मैं इस तरह से आउट हो गया, विशेषकर तब जब मैंने खुद को स्किड करती गेंद से बचाने में ढाई घंटे बिताये और इसी स्किड होती गेंद पर आउट हो गया। इसलिए मैं खुद से काफी निराश था।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ben stokes frustrated at throwing it away, says Hardest series as batsman 
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

इस स्टार ऑलराउंडर ने कहा, 'बहुत निराश हूं। ढाई घंटे बिताने के बाद, अच्छा खेलने के बाद, और स्ट्रेट गेंद पर आउट होने से बचने की कोशिश में, इसी गेंद पर आउट होना हताशाजनक है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी से निराश हैं। मुझे लगता है कि हम रन जुटाने में काफी सक्षम है इसलिए यह निराशाजनक है। लेकिन दिन के अंत में एक विकेट हासिल करना अच्छा रहा।' 

विज्ञापन
ben stokes frustrated at throwing it away, says Hardest series as batsman 
बेन स्टोक्स - फोटो : bbc

उन्होंने आगे कहा, 'हां, मैं अब तक 70 के करीब मैच खेल चुका हूं और मैंने टीम में अन्य खिलाड़ियों को भी बताया कि बतौर बल्लेबाज मैंने अब तक इतने मुश्किल हालात का सामना नहीं किया जबकि मैं पूरी दुनिया में खेल चुका हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed