पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच प्रतिद्वंद्विता को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (भारत vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज) से बड़ा बताया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। यह क्रिकेट की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता में से एक है। सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर्स रवि शास्त्री और रिकी पोंटिंग ने बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपनी अपनी राय दी है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली को लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की कोई बराबरी नहीं है।
2 of 4
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
बासित ने अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, 'मुझे लगता है कि वे सीरीज के लिए प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी दुनिया जानती है कि भारत बनाम पाकिस्तान एक तरफ है और बाकी सब कुछ दूसरी तरफ। यहां तक कि एशेज भी इतनी बड़ी नहीं है। इसलिए अब आप इस तरह के बयान सुन रहे हैं।
3 of 4
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
बासित अली ने हॉकी, भाला या कबड्डी जैसे अन्य खेलों की भारत बनाम पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करने के बारे में भी बात की और कहा कि यह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा- अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को हराया, अन्यथा, यह भारत के लिए एक निश्चित स्वर्ण पदक था। भारतीय क्रिकेट टीम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे, इसलिए भारत और पाकिस्तान के बीच किसी अन्य देश में हॉकी, भाला या कबड्डी की द्विपक्षीय सीरीज आयोजित करें और आपको पता चल जाएगा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज बड़ी है या भारत-पाकिस्तान का मैच बड़ा है। जब नीरज और अरशद भाला फेंक में प्रतिस्पर्धा करते हैं, तो पूरी दुनिया टेलीविजन के सामने होगी और स्टेडियम भरा होगा।'
4 of 4
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
हाल ही में अरशद नदीम ने भाला फेंक में पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर पाकिस्तान के लिए इतिहास रच दिया था। 27 वर्षीय ने फाइनल के दौरान अपने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर की दूरी हासिल करते हुए ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। नदीम ने एक बार फिर अपने आखिरी थ्रो पर 91.79 मीटर तक भाला फेंकते हुए रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरी ओर, टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता।